"आकाश" पर छाए मुसीबत के बादल

दुनिया के सबसे सस्ते टैब आकाश पर संकट के बादल छाने लगे हैं। आकाश की लाचिंग के बाद भारत में इसकी बुकिंग जोरो पर हुई। मगर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और मोबाइल हैंडसेट विनिर्माताओं की संस्था भारतीय सेल्युलर संगठन (आईसीए) ने आकाश को पूरानी तकनीक पर आधारित टैबलेट बताया है।
आईसीए के अनुसार टैब में 2012 में जो भी नए डिवाइसेस लॉन्च हो रहे हैं उनमें एंड्रॉयड 3 या 4 वर्जन दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट की प्रोसेसिंग स्पीड से चलते है मगर आकाश में एंड्रॉयड 2.2/2.3 का इस्तेमाल किया गया है, जो दो तीन साल पुराना है।
आकाश टैब को बनाने वाली डेटा विंड के मुख्य कार्याधिकारी सुनीत सिंह तुली के अनुसार आईसीए की सदस्य मोबाइल कंपनियों का सबसे सस्ता टैबलेट 15,000 रुपये का है। इन कंपनियों ने आईआईटी राजस्थान द्वारा जारी निविदा में प्रतिस्पर्धा क्यों नहीं की? परियोजना मिलने के 10 महीने बाद उन्हें खामियां नजर आ रही हैं।
करीब 1 लाख किफायती टैबलेट की इस योजना के लिए कोष आईआईटी राजस्थान ने मुहैया कराया था। इस परियोजना का ठेका जीतने वाली डेटाविंड अभी तक ऐसे 10,000 टैबलेट की आपूर्ति कर चुकी है।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications