Home
News

iPhone 17 का इंतजार करें या iPhone 16 को खरीद लें, 4 कारण दूर करेंगे कन्फ्यूजन

Apple की नेक्स्ट जनरेशन सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी हर बार की तरह अपने नए iPhones को सितंबर महीने में ही लॉन्च कर सकती है। iPhone 17 सीरीज में चार आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाने की खबरें हैं।

ऐसे में कुछ लोग कन्फ्यूजन में हैं कि उन्हें iPhone 17 का इंतजार करना चाहिए या फिर कम दाम में iPhone 16 को खरीद लेना चाहिए। हम यहां उन अपग्रेड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप सही फैसला ले सकते हैं।

iPhone 17 का इंतजार करें या iPhone 16 को खरीद लें

1. नया डिजाइन, नई पहचान

Apple हर कुछ सालों में अपने iPhone के डिजाइन में बड़ा बदलाव करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 में एक स्लिम और लाइटवेट डिजाइन मिलेगा। साथ ही कैमरा मॉड्यूल का लेआउट बदला जाएगा, जिससे यह फोन दिखने में एकदम नया लगेगा। पुराने notch की जगह smaller punch-hole या under-display Face ID भी आ सकती है। ऐसे में अगर आपको चाहिए नया डिजाइन, तो इंतजार करना ही बेहतर रहेगा।

2. फ्रंट कैमरे में बड़ा सुधार

iPhone 17 में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो फिलहाल के iPhone 16 Pro के 12MP कैमरे से काफी बेहतर होगा। इससे सेल्फी, वीडियो कॉल और व्लॉगिंग में जबरदस्त सुधार मिलेगा। फ्रंट कैमरे में AI-पावर्ड इमेज प्रोसेसिंग की उम्मीद है।

3. ज्यादा RAM, तेज तर्रार प्रोसेसर

iPhone 17 को 12GB RAM के साथ पेयर किया जा सकता है, जो iPhone 16 Pro के 8GB रैम से ज्यादा है। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। साथ ही, इसमें नया Apple A19 या A20 चिपसेट आ सकता है, जो पावर और बैटरी दोनों के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

4. मजबूत बैटरी और टॉप-लेवल परफॉर्मेंस

iPhone 17 में बैटरी टेक्नोलॉजी को लेकर भी बड़ा बदलाव हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें नई बैटरी केमिस्ट्री इस्तेमाल होगी जिससे चार्जिंग फास्ट होगी और बैटरी लाइफ लंबी चलेगी। साथ ही डिवाइस में AI-सपोर्टेड फीचर्स जैसे 'Note Assist', 'AI Siri', और 'Battery Health Optimizer' जैसे स्मार्ट टूल्स मिलने की भी संभावना है।

खरीदें या रुकें?

अगर आप ऐसा iPhone चाहते हैं जो अगले 4-5 सालों तक ट्रेंड में रहे, दमदार कैमरा, तेज प्रोसेसर और नया डिजाइन लेकर आए तो iPhone 17 का इंतजार करना एक स्मार्ट फैसला होगा।

लेकिन अगर आपको तुरंत नया iPhone चाहिए और आपके पास iPhone 11 या उससे पुराना मॉडल है तो iPhone 16 आपके लिए अच्छा अपग्रेड हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X