Home
News

Starlink का इंतजार कब तक? भारत में लॉन्च को लेकर बढ़ी हलचल, 3000 रुपये होगा मंथली प्राइस

Elon Musk की कंपनी Starlink भारत में जल्द अपनी हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने जा रही है। कंपनी को हाल ही में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) से स्पेक्ट्रम की मंजूरी मिल गई है। यह पहली बार होगा जब देश में किसी कंपनी को सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की इजाजत मिली है।

लॉन्च से पहले स्टारलिंक के बारे में तमाम तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। स्टारलिंक की सर्विस का मंथली प्राइस कितना हो सकता है। आइए सब जानते हैं।

Starlink का इंतजार कब तक?

लॉन्च में क्यों हो रही देरी?

Starlink लगातार भारत में ग्राउंड फैसिलिटीज और सिक्योरिटी चेक की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी देशभर में 10 जगह बेस स्टेशन लगाएगी और मुंबई को ऑपरेशंस का हब बनाया जाएगा। हालांकि, अभी तक लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि यह सर्विस 2025 के आखिर तक शुरू हो सकती है। देरी की बड़ी वजह जियो और एयरटेल जैसे घरेलू प्लेयर्स का विरोध और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट को लेकर चल रही बहस भी मानी जा रही है।

कितनी होगी इंटरनेट स्पीड?

Starlink की सर्विस 25 Mbps से लेकर 220 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड दे सकती है। शहरों में जहां पहले से फाइबर नेटवर्क मौजूद है, वहां यह उतनी आकर्षक नहीं दिखेगी, लेकिन पहाड़ी, सीमा और ग्रामीण इलाकों में जहां अब तक भरोसेमंद इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है, वहां यह गेमचेंजर साबित हो सकती है।

Starlink की कीमतें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlink यूजर्स को शुरुआत में 30,000 से 35,000 रुपये तक का एक बार का हार्डवेयर किट चार्ज देना होगा। इसके अलावा, हर महीने 3,000 से 4,200 रुपये तक का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ सकता है।

भारत के लिए बड़ा कदम

Starlink का आगमन भारत के इंटरनेट इकोसिस्टम के लिए अहम माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लिए यह सेवा डिजिटल कनेक्टिविटी की नई राह खोलेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X