Home
News

ऑनलाइन ऑर्डर के बाद सीधे फ्रिज तक पहुंचेगा आपका सामान

By Neha

ऑनलाइन ऑर्डर के बाद सामान आपके दरवाजे तक आता है और आगे उस सामान को रखने की जिम्मेदारी आपकी होती है। आपने कभी ये सोचा होगा कि काश डिलिवरी बॉय लाया गया सामान खुद ही सेट कर देता और आप इस झंझट से बच जाते। अगर हां, आपकी ये इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। वॉलमार्ट ने अपने कस्टमर्स की सुविधा के लिए इस फीचर पर टेस्टिंग शुरू कर दी है।

ऑनलाइन ऑर्डर के बाद सीधे फ्रिज तक पहुंचेगा आपका सामान

वॉलमार्ट की इस नई सर्विस में ग्रॉसरी और किचन से जुड़ा सामान अधिकृत कर्मचारी डायरेक्ट कस्टमर्स के घर के अंदर फ्रिज में रखकर जाएंगे, ताकि ग्राहक जब फ्रिज खोले, तो उसे उसे सारा सामान फ्रिज में अपनी जगह रखा मिले। ऑर्डर के बाद फ्रिज तक सीधा पहुंचाने के लिए डिलीवरी कर्मचारी को एक OTP दिया जाएगा। इस ओटीपी की मदद से वह घर के दरवाजे को खोल सकेगा।

घर पर लगे स्मार्ट-लॉक सिस्टम के जरिए ग्राहक को सामान की डिलीवरी का अलर्ट मैसेज जाएगा। इसके अलावा आप कर्मचारी की एक्टिविटी को घर पर लगे सिक्योरिटी कैमरों की मदद से देख सकेंगे। फिलहाल ये कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को के सिलिकॉन वैली में उन कस्टमर्स को ही उपलब्ध कराई जा रही है, जिनके घरो में 'स्मार्ट लॉक' सिस्टम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
walmart deliver grocery stuff direct to your fridge. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X