Chrome यूजर्स के लिए चेतावनी: डेटा और सिस्टम खतरे में, तुरंत करें ये काम
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स को गंभीर सुरक्षा खतरे के बारे में चेतावनी दी है। CERT-In के अनुसार, गूगल क्रोम डेस्कटॉप वर्जन में कई हाई-रिस्क सिक्योरिटी कमजोरियां पाई गई हैं, जिन्हें हैकर्स इस्तेमाल करके यूजर का डेटा चुरा सकते हैं या सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं।

कौन हैं प्रभावित?
- यह खतरा Windows, macOS और Linux प्लेटफॉर्म्स पर चलता है। प्रभावित वर्जन्स में शामिल हैं।
- Windows और Mac के लिए Google Chrome 140.0.7339.207/.208 से पहले के वर्जन
- Linux के लिए Google Chrome 140.0.7339.207 से पहले के वर्जन
ये कमजोरियां Chrome के V8 इंजन में साइड-चैनल इन्फॉर्मेशन लीक और इंटेजर ओवरफ्लो की वजह से पैदा होती हैं। अगर कोई रिमोट हैकर यूजर को किसी विशेष crafted वेबसाइट पर ले जाने में सफल हो जाता है, तो वह संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है, ब्राउजर क्रैश कर सकता है या मैलिशियस कोड चला सकता है।
क्या करें अभी?
CERT-In ने सभी यूजर्स, बिजनेस और संगठनों से गूगल क्रोम को तुरंत अपडेट करने की अपील की है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि Chrome दुनिया का सबसे लोकप्रिय ब्राउजर है, इसलिए इन कमजोरियों का सही समय पर पैच न होने पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
सुरक्षित कैसे रहें
- Google Chrome को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
- अपडेट के साथ सभी ज्ञात सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है।
- अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- हमेशा अपने ब्राउजर और सॉफ्टवेयर को अप-टू-डेट रखें।
Google ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं और स्थिति पर निगरानी रख रहा है। यूजर्स को सावधानी बरतते हुए अपने डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखना चाहिए।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि साइबर अटैक अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और खतरनाक हो चुके हैं। ऐसे में सिर्फ एक अपडेट आपके डेटा, बैंकिंग जानकारी और डिवाइस को सेफ रख सकता है। अगर आप अभी भी पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपडेट करना ही सबसे सही कदम है। ध्यान रखें, सेफ ब्राउजिंग ही डिजिटल दुनिया में आपकी सबसे बड़ी ढाल है।


Click it and Unblock the Notifications








