फेसबुक पर मिलीं एक पति की दो बीवियां

अमरीका में फेसबुक पर एकाउंट बनाना एक व्यक्ति को काफी भारी पड़ गया, दरअसल फेसबुक की प्रोफाइल में 'पीपल यू मे नो' नाम से एक फीचर होता है। जिसकी मदद से यूजर अपने जानने वाले दोस्तों को आसानी से ढूंढ सकता है। इसी फीचर की मदद से दो अमरीकी महिलाओं ने जाना कि उनकी शादी एक ही व्यक्ति से हुई है।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार इस आदमी की पहली पत्नी ने अपने पति की नई पत्नी के लिंक को 'क्लिक' किया तो पाया कि शादी के केक से साथ उनके पति ही थे। महिला ने पहले पति की माँ से संपर्क किया और फिर अधिकारियों से। एलन ओनील नाम के ये आदमी एक जेल अधिकारी हैं और उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक बीवी के होते हुए दूसरी शादी की है। दस्तावेजों के अनुसार ओनील ने साल 2001 में एलन फल्क के अपने पुराने नाम से शादी की थी।
साल 2009 में उन्होंने नाम बदल कर पहली पत्नी बिना तलाक दिए दोबारा शादी कर ली। पिर्यस काउंटी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ऐसोसिएटिड प्रेस को बताया कि एलन की पहली पत्नी को इस धोखे के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अपनी पति की दूसरी पत्नी यानी अपनी नई फेसबुक दोस्त के पन्ने में जाकर उनकी शादी की तस्वीरें देखीं।
इन तस्वीरों में उन्होंने देखा कि उनके पति एलन ने अपना नाम बदलकर, दूसरी शादी कर ली है। इस दौरान उनके अपनी पहली पत्नी के साथ वैवाहिक संबंध बरकरार थे। आरोपी पति एलन ओनील को इस महीने के अंत तक अदालत में पेश होना है। अगर उन्हें दोषी पाया गया तो उन्हें एक साल की सजा हो सकती है।
साभार- बीबीसी
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications