देखें वीडियो: अंतरिक्ष में कैसे होती है इनकी सुबह
आप ने कभी सोंचा हैं जब अंतरिक्षयात्री कई महिनों की यात्रा पर अंतरिक्ष में जाते हैं तो वहां पर वे कैसे रहते होंगे, धरती पर हम हर काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं जैसे मुंह धोना, नहाना, अपने बाल धोना लेकिन अंतरिक्ष में जहां पर ग्रेविटेशनल फोर्स यानी ग्रुत्वाआकर्षण बल नहीं होता ऐसे में ये सारे काम करने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में काम करने वाली 43 साल की नीबर्ग ने अंतरिक्ष में बाल धोने का एक वीडियो फिल्माया है जिसमें वे अपने बालों में शैम्पू लगा कर उन्हें धो रहीं हैं। वीडियो में उनके बाल जीरों ग्रेविटी की वजह से खड़े हैं। अंतरिक्ष में पानी की धार का प्रयोग नहीं कर सकते हैं क्योंकि इससे पानी हवा में हर जगह फैल जाएगा इसके लिए नीबर्ग पानी के पैकेटों का प्रयोग करती हैं।
<center><iframe width="640" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/M1lPU0nYb3s?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे नीबर्ग अपने बालों को धोने के लिए सबसे पहले पानी के पैकेट से बालों में पानी डाल रहीं है, अंतरिक्ष में बाल धोन के लिए खासतरह का शैम्पू प्रयोग किया जाता है जिसमें पानी की काफी कम जरूरत पड़ती है साथ ही ये बालों को पूरी तरह से साफ भी कर देता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में किसी भी चीज को बर्बाद नहीं किया जाता है इसके लिए वहां पर लगे हुए एयरकंडीशनर हवा में मौजूद पानी के कणों को इक्ट्ठा करके उसे दुबारा पीने योग्य बना देता है।


Click it and Unblock the Notifications







