Home
News

Amazon Prime पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे मूवीज, जानें क्या है तरीका

Amazon ने भारत में Amazon Prime Video Store (अमेजन प्राइम वीडियो स्टोर) को लॉन्च कर दिया है। प्राइम वीडियो स्टोर का उद्देश्य लोगों को बहुत सी नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी फिल्मों तक जल्दी एक्सेस प्रदान करना है जो पहले से ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। जिन यूजर्स के पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं है, उन्हें प्राइम वीडियो पर पुरानी फिल्में किराए पर लेने से फायदा होगा।

Amazon Prime पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे मूवीज, जानें क्या है तरीका

कुल मिलाकर यह उन यूजर्स के लिए है जो अमेजन प्राइम (Amazon Prime) की मेम्बरशिप खरीदना नहीं चाहते हैं, लेकिन फिर भी मूवीज देखना चाहते हैं, तो मूवीज को रेंट पर ले सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे यूट्यूब पर मूवी को रेंट पर खरीदते हैं।

Amazon Prime Video पर मूवी रेंट पर लेने की कोई स्टैंडर्ड कीमत नहीं

अमेजन प्राइम वीडियो स्टोर पर एचडी में फिल्में किराए पर लेने के लिए कोई स्टैंडर्ड कीमत नहीं है। यानी सभी की कीमत अलग अलग होगी और आपको प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मूवी के लिए आपको 69 रुपये से 499 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं और यह सब पॉपुलैरिटी पर निर्भर करता हैं।

उदाहरण के लिए, 'द बैटमैन', जो एक नई फिल्म है और अर्ली एक्सेस पर उपलब्ध है, इसे किराए पर लेने के लिए यूजर्स को 499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। प्राइम और नॉन-प्राइम दोनों मेम्बर्स को इस अमाउंट का भुगतान करना होगा क्योंकि यह अर्ली एक्सेस पर उपलब्ध है।

लेकिन पुरानी फिल्मों के लिए जो पहले से ही प्लेटफॉर्म पर हैं, कंपनी द्वारा ली जाने वाली कीमत तुलनात्मक रूप से कम है। इसके अलावा, प्राइम मेंबर्स ज्यादातर पुरानी फिल्मों को प्लेटफॉर्म पर फ्री में एक्सेस कर सकते हैं क्योंकि उनके पास एक पूर्ण प्राइम सब्सक्रिप्शन है तो। हालांकि जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वो जरूर रेंट पर ले सकते हैं।

Amazon Prime Store पर कोई फ़िल्म को रेंट पर कैसे लें?

Amazon Prime पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे मूवीज, जानें क्या है तरीका

अगर आप भी अमेजन प्राइम पर कोई मूवी रेंट पर लेना चाहते हैं तो, इसके लिए हमने नीचे आसान सा प्रोसेस बताया है इसको फॉलो करके आप कोई भी फ़िल्म रेंट पर ले सकते हैं।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Amazon Prime Video के ऐप को ओपन करना होगा।

अब इसके बाद आपको लॉगिन करना है और फिर नीचे Store का ऑप्शन नजर आएगा, उसपर क्लिक कर दें।

अब यहाँ पर कई सारी कैटेगरी में बहुत सारी फिल्म्स देखने को मिलेगी, तो जो आप रेंट पर लेना चाहते हैं, उसपर क्लिक कर दें।

अब आपको किस क्वालिटी में इसको रेंट पर लेना है यानी आप समान कीमत में HD और SD क्वालिटी में फ़िल्म को रेंट पर ले सकते हैं और उसको 48 घंटे में देख लेना है। इसके बाद इसकी वैलिडिटी खत्म हो जाएगी। तो आप अमेज़न प्राइम वीडियो ऐप (Amazon Prime Video App) या वेबसाइट पर मौजूद फिल्मों को रेंट पर खरीदकर उन्हें 48 घंटों के अंदर-अंदर देख सकते हैं। हालांकि यहाँ सभी फिल्में रेंट पर उपलब्ध नहीं है, जो कि थोड़ा माइनस पॉइंट बनता है।

लेकिन यदि आप लंबे समय तक अमेज़न प्राइम पर फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो सब्सक्रिप्षन लेना ही बेहतर होगा और 1 महीने के लिए आपको सिर्फ 179 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Watch Movies On Amazon Prime Without Subscription, Know Complete Process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X