बड़ी डिस्प्ले, अपग्रेड चिप से लैस Watch Series 10 की भी iPhone 16 सीरीज के साथ होगी एंट्री
अमेरिकी टेक कंपनी Apple कल यानी 9 सितंबर को अपने नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए ब्रांड ने एक इवेंट आयोजित किया है, जिसे its Glowtime नाम दिया गया है।
जिसके तहत कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं इसके साथ Apple के लेटेस्ट AirPods, Apple Watch Series 10, Apple Watch Ultra और Apple Watch SE3 को पेश किए जानें की उम्मीद है। जिसे कई अपग्रेड के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple Watch Series 10 को कंपनी बड़े डिस्प्ले, पतले डिजाइन और कई लेटेस्ट हेल्थ फीचर्स मिलेंगे। तो चलिए आगे इसकी कीमत से लेकर खासियतों को जानते हैं।
बड़ी डिस्प्ले- एप्पल वॉच सीरीज 10 में सबसे बड़ा बदलाव इसका डिस्प्ले हो सकता है। मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले इसमें बड़ी स्क्रीन मिलेगी। जिसमें एप्पल 45mm और 49mm ऑप्शन दे कर सकता है।

इतना ही नहीम बड़ी स्क्रीन के साथ वॉच बॉडी के पतले होने और कम बेजल के साथ इसे बाजार में लाए जाने की खबर है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो Apple Watch Series 10 में कुछ नए हेल्थ और फिटनेस फीचर शामिल होने की उम्मीद है। कथित तौर पर कंपनी सीरीज 10 के लिए स्लीप एपनिया डिटेक्शन पर भी काम कर रही है, हालांकि, इसके बारे में फिलहाल सटीक जानकारी नहीं है।
बैटरी की बात करें तो एपल वॉच सीरीज 10 में बैटरी लाइफ को पुराने मॉडल्स के मुकाबले में बेहतर किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो वॉच 18 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होगी। यह लेटेस्ट वॉच watchOS 11 पर रन कर सकती है।
संभावित कीमत- अभी तक एप्पल वॉच सीरीज 10 की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, सीरीज 10 की कीमत बेस मॉडल के लिए लगभग 399 डॉलर से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद से गी वॉच को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगी। जिसकी शिपमेंट इस महीने के आखिर तक शुरू किए जानें की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications