यू-ट्यूब में खूब देखा जा रहा है नमो नमो का ये वीडियो
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी इस समय इंटरनेट के साथ यू ट्यूब में छाए हुए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल में नंबर वन है, नरेंन्द्र मोदी के मुकाबले कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफी पीछे हैं । इंटरनेट सर्च इंजन गूगल इंडिया द्वारा एक मार्च 2013 से 31 अगस्त 2013 के बीच कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 10 सबसे प्रमुख नेताओं में नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर है। वहीं राजनीतिक पार्टी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी पहले और कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।
नरेन्द्र मोदी के फैन किशनन सुगावनम ने तो नरेन्द्र मोदी के नमो नमो पर एक वीडियो ही बना डाला जो इस समय यू ट्यूब में काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 106,671 लोग देख चुके थे। ये वीडियो 6 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। वीडियो की शुरुआत में Listen Up India, Now is the time for change, Pump up the volume And Let's go In 1 2 3 4 से की गई है। 3 मिनट 4 सेकेंड के इस पूरे वीडियो में नरेन्द्र मोदी की सभी खूबियों को बताया गया है।
नरेन्द्र मोदी पर बनाया गया नमो नमो एंथम
<center><iframe width="100%" height="390" src="http://www.youtube.com/embed/pAWoCJw94Ls?" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications








