6 वॉटरप्रूफ स्पीकर जिन पर पानी का कोई असर नहीं होता
क्या आप बाथरूम सिंगर हैं अगर हा तो हम आपके लिए 6 ऐसे गैजेट लाए है जिनकी मदद से आप अपनी सिंगिंग को और निखार सकते हैं। ये 7 ऐसे स्पीकर हैं जिनकी मदद से बाथरूम में भी अपना मनपसंद म्यूजिक सुन सकते हैं ये स्पीकर पूरी तरह से वॉटरप्रूफ हैं साथ ही इन्हें बड़ी आसानी से आप फिट भी कर सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ के साथ डॉक सपोर्ट भी दिया गया है जिसमें आप अपना आईफोन और दूसरे स्मार्टफोन रखकर फोन में सेव मनपसंद गाने सुन सकते हैं।
आईए देखते हैं शानदार वॉटरप्रूफ म्यूजिक स्पीकर
ION Audio Sound Splash
साउंड स्प्लैश स्पीकर को आप किसी भी ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं इसमें एक माइक भी लगा हुआ है जिसकी मदद से आप फोन से स्पीकर को कनेक्ट कॉलों का जवाब भी दे सकते हैं।
iDuck
आईडक शेप स्पीकर खासतौर पर बच्चों को काफी पसंद आएगा अंडे के आकार में दिए गए स्पीकरों को आप अपने फोन से कनेक्ट की म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
iShower
बैटरी पॉवर आईशॉवर ब्लूटूथ स्पीकरों में एक साथ 5 डिवाइसेस कनेक्ट की जा सकती हैं ये बाथरूम में मस्ती करने वालों के लिए परफेक्ट गैजेट है।
Hipo by Ivation
शॉवर फ्रेंडली हिप्पो स्पीकरों में 25 घंटे का शानदार बैटरी बैकप दिया गया है यानी एक बार इसे चार्ज करने के बाद आप आराम से अपने बाथटब में म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
Kohler Moxie Showerheads
कोहलर बाथरूम एसेसरीज बनाने के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है, कोहलर का शॉवरहेड स्पीकर 2 इन 1 है इसके शॉवर में ही स्पीकर लगा हुआ है ये रीर्चाजेबल ब्लूटूथ शॉवर स्पीकर है।
ION Audio Water Rocker
100 फुट की दूरी पर आप ईयॉन ऑडियो स्पीकर में अपना आईफोन लगा कर अपने पसंदीदा म्यूजिक के साथ नहाने का मजा ले सकते हैं। ये फुल वॉटरप्रूफ स्पीकर हैं।


Click it and Unblock the Notifications








