क्या एंड्रायड का अगला ओएस "एल" आईओएस को टक्कर दे पाएगा
अगर आपके फोन में इस समय एंड्रायड का लेटेस्ट 4.4 ओएस दिया गया है तो अगले महिने आपको एक नई डिजाइन और ले आउट के साथ एंड्रायड एल ओएस मिलने वाला है हालाकि ये फोन मैन्यूफैक्चरर के ऊपर निर्भर करता है कि वो अपने हैंडसेट में नया ओएस देगा या नहीं। वैसे हम आपको बता दें एंड्रायड का अगला ओएस एल नाम से आने वाला हैं जिसमें डिजाइन के साथ कई दूसरे बदलाव किए गए हैं। गूगल ने अपने नए एल ओएस में इस बार पेपर इंक, शैडो के अलावा टेक्शर में बदलाव किए गए हैं।
मेटेरियल डिजाइन
गूगल ने एल में कलर पैलेट दिया गया है जो स्क्रीन कलर और ज्यादा बेहतर तरीके से हाईलाइट करता है जो यूजर को ज्यादा रियलिस्टिक इंटरफेस देता है।
ऐप आईकॉन
एंड्रायड एल को इस बार जियोमेट्रिक डिजाइन के आधार पर बनाया गया है जो ज्यादा बेहतर डिजाइन पॉप अप के अलावा कई दूसरे फीचर देता है।

पेपर डिजाइन
गूगल के अनुसार एल की मेटेरियल डिजाइन पेपर डिजाइन पर आधारित है इसका मतलब है जब आप स्क्रीन में टैप करेगा तो आईकॉन ऊपर आ जाएंगे और जब दुबारा टैप करेगा तो वहीं आईकॉन अपनी जगह पर पहुंच जाएंगे।
फ्लोटिंग एक्शन
एल में दी गई जीमेल ऐप में आपको दूसरी तरह की कंपोज़ बटन मिलेगी।
ऐप डिजाइन
एंड्रायड एल में दी गई नई ऐप स्मार्ट एनिमेशन स्क्रीन में देंगी जैसे कैलकुलेटर ऐप और दूसरी ऐप।


Click it and Unblock the Notifications








