Apple Maps का Web Public Beta Version हुआ रिलीज, सीधे वेब ब्राउजर पर होगा सर्विस का यूज
Apple ने अपने यूजर्स के लिए Web पर Apple Maps का Public Beta Version लॉन्च कर दिया है। इसकी वजह से मैपिंग सर्विस का इस्तेमाल अब से सीधे वेब ब्राउजर के जरिए किया जा सकेगा। वहीं यूजर्स Mac और विंडोज कम्प्यूटर पर इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पहले Apple Maps की सुविधा केवल एपल डिवाइस तक ही सीमित थी। लेकिन अब से मैपिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले से ज्यादा लोग कर सकेंगे। मैप इंटरफेस के माध्यम से यूजर्स ड्राइविंग और वॉकिंग डायरेक्शन एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स अपने इंटरफेस के हिसाब से किसी लोकेशन को लेकर रिव्यू, रेटिंग और फोटोज चेक कर सकते हैं।

भविष्य में और नए फीचर्स होंगे ऐड
कंपनी का कहना है कि भविष्य में कुछ नए फीचर्स जैसे लुक अराउंड को भी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। स्टार्टिंग बीटा अपने यूजर्स को कुछ ही फीचर्स का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। लेकिन Apple Maps की सुविधा फिलहाल अभी बीटा यूजर्स के लिए पेश की गई है।
इस सर्विस का इस्तेमाल सफारी, क्रोम, मैक, आईपैड, ऐज के साथ किया जा सकता है। कंपनी का ये भी कहना है कि मैपकिट जेएस टूल का इस्तेमाल करने वाले सभी डेवलपर्स वेब पर मैप्स से लिंक भी कर सकते हैं।
कैसे होगा Apple Maps का इस्तेमाल
Apple Maps सर्विस का इस्तेमाल beta.maps.apple.com वेबसाइट पर विजिट कर किया जा सकेगा। Apple Maps का वेब बेस्ड इंग्लिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कंपनी इस सर्विस को कुछ अन्य भाषाओं के साथ लाने की भी प्लानिंग कर रही है।
Apple Maps के इस्तेमाल से होने वाले लाभ
- Apple Maps का यूज करके आप अपने लिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
- अगर आप किसी शहर को घूमना चाहते हैं, तो इसमें भी Apple Maps आपकी मदद कर सकता है।
- अगर आपको किसी बिजनेस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो उसमें भी आप Apple Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं।
iPhone के लिए कब लॉन्च हुई थी Apple Maps सर्विस
iPhone के लिए Apple Maps सर्विस को कंपनी ने साल 2012 में लॉन्च किया था। इसके बाद से इस सर्विस को धीरे-धीरे विकसित किया जा रहा है और कई नए फीचर्स के साथ दूसरे डिवाइस में भी पेश किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








