ब्रिटेन में लॉन्च हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी वेबसाइट..!!
ब्रिटेन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी एक वेबसाइट लॉन्च की गयी है। इस वेबसाइट का नाम www.bosefiles.info है। दरअसल बोस फाइल्स इसलिए क्योंकि इस वेबसाइट में नेताजी के जीवन के आखिरी दिनों से जुड़े कुछ दस्तावेज हैं। इसे स्वतंत्र पत्रकार आशीष रे ने शुरू किया है।

बोसफाइल्स वेबसाइट के लॉन्च के मौके पर पत्रकार आशीष ने कहा कि वह इस वेबसाइट के जरिए पूरी दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि नेताजी के साथ आखिर हुआ क्या था। आशीष का कहना कि इस विषय पर उन्होंने 25 साल रिसर्च की है। यह वेबसाइट उन्होंने भारत के लोगों के साथ नेताजी, उनकी पत्नी एमिली शेंकी और बेटी डॉ. अनीता पाफ को डेडिकेट की है। वेबसाइट पर मॉस्को में भारतीय एम्बेसी और रूस के विदेश मंत्रालय के बीच 1945 से लेकर अब तक हुई बातचीत के दस्तावेजों को पोस्ट किया गया है। आशीष रे नेताजी के प्रपौत्र हैं।
नेताजी की मौत पर शुरू से ही रहस्य बना रहा है। कहा जाता रहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 1945 में ताइवान में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी, जबकि ताइवान की सरकार के अनुसार उस दिन कोई विमान हादसा नहीं हुआ था। खुद नेताजी के परिवार में यह माना जाता है कि वे इस हादसे से बचकर सोवियत संघ चले गए थे।



Click it and Unblock the Notifications







