डब्ल्यूईएफ तैयार कर रहा है गरीबों के लिए मोबाइल एप्लिकेशंस

गरीबों का मोबाइल फोन के जरिये सशक्तीकरण के लिए विश्व आर्थिक मंच डब्ल्यूईएफ का युवा नेताओं का समूह एक आनलाइन प्लेटफार्म विकसित कर रहा है जिसके जरिये गरीबों को शिक्षा से संबंधित मोबाइल एप्लिकेशंस उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
यह गैर लाभकारी पहल गरीबी में जीवनयापन कर रहे एक अरब मोबाइल फोन धारकों को शिक्षा आधारित एप्लिकेशंस उपलब्ध कराने के लिए है। एक अनुमान के अनुसार, दुनियाभर में गरीबी में जीवनयापन कर रहे 74 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल फोन है।
डब्ल्यूईएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, यह मंच लोगों और संगठनों,एनजीओ, स्थानीय भागीदारों, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और दूरसंचार कंपनियों का समूह विकसित करेगा जिसमें सब एक दूसरे से सीधे संपर्क कर सकेंगे और समुदाय की जरूरतों से अवगत हो सकेंगे। एपब्रिज युवा वैश्विक नेताओं के दिमाग की उपज है।
इसमें कारोबार, सरकार, समाज और अकादमिक क्षेत्रा के 40 साल तक के 700 युवा शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि युवा नेता मागरो डैकोस इस पहल का विकास नीरज भारद्वाज, पवन पाटिल, सुभाष धर और डब्ल्यूईएफ की ग्लोबल शेपर्स कम्युनिटी के साथ कर रहे हैं।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications