वर्चुअल क्रेडिट कार्ड क्या है, इसे कैसे यूज करें?
क्रेडिट कार्ड के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का नाम सुना है, ये एक डिजिटल कार्ड है जिसे आपके असली क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कनेक्ट कर दिया जाता है। ये एक अस्थायी कार्ड होता है जिसका उपयोग ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए किया जाता है। वर्चुअल कार्ड का अपना अलग नंबर, सीवीवी और एक समय-सीमा होती है। इसका मतलब है कि आप अपने असली कार्ड की जानकारी साझा किए बिना ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

वर्चुअल कार्ड का उपयोग कैसे करें?
वर्चुअल कार्ड का उपयोग करना बहुत ही आसान है। आपको बस अपने बैंक की मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर जाकर "वर्चुअल कार्ड जनरेट करना होगा। वहां से वर्चुअल कार्ड की वैलिडिटी और लेन-देन की सीमा खुद तय कर सकते हैं। एक बार वर्चुअल कार्ड बन जाने के बाद, आप इसका उपयोग ऑनलाइन स्टोर्स पर पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं, बिलकुल वैसे ही जैसे आप अपने असली कार्ड का उपयोग करते हैं।
क्या वर्चुअल कार्ड का ऑनलाइन उपयोग सुरक्षित है?
अगर आप ठीक तरह से वर्चुअल कार्ड का उपयोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए करते है तो इसे काफी सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि आप अपने असली कार्ड की जानकारी साझा नहीं करते हैं, इसलिए डेटा लीक होने का खतरा नहीं रहता। साथ ही, वर्चुअल कार्ड की समय-सीमा समाप्त होने के बाद ये खुद निष्क्रिय हो जाता है। इसलिए अगर किसी तरह से आपका वर्चुअल कार्ड डेटा लीक भी हो जाता है, तो भी इसका असर सिर्फ एक समय सीमा के लिए ही रहेगा।
अगर वर्चुअल कार्ड खो जाए या किसी ने इसे हैक कर लिया तो क्या करें?
अगर आपका वर्चुअल कार्ड खो जाता है या किसी तरह से हैक हो जाता है, तो आपको तुरंत अपने बैंक से संपर्क करना चाहिए। बैंक वर्चुअल कार्ड को तुरंत डीएक्टिवेट कर देगा और आपके असली कार्ड पर किसी भी तरह का नुकसान होने से बचा लेगा। इसके अलावा, आप अपने बैंक की मोबाइल ऐप या वेबसाइट से दोबारा नया वर्चुअल कार्ड भी बना सकते हैं।
वर्चुअल कार्ड का उपयोग न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह आपको ऑनलाइन खरीदारी करने की सुविधा आसानी प्रदान करता है। आप अपने असली कार्ड की जानकारी साझा किए बिना खरीदारी कर सकते हैं और डेटा लीक होने के खतरे से भी बच जाते हैं। इसलिए अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो वर्चुअल कार्ड का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








