Home
News

क्‍या होता है आईएमईआई नंबर

क्‍या होता है आईएमईआई नंबर

दोस्‍तों क्‍या आप जानते हैं आईएमईआई (अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या) नंबर क्‍या होता है और फोन में इसका क्‍या महत्‍व है। दरअसल फोन में दिया गया 15 अंको का आईएमआई नंबर एक खास तरह का कोड होता है। जो हर मोबाइल के साथ में मिलता है, फिर वो चाहे बड़े ब्रांड का मोबाइल हो या फिर चाइनीज मोबाइल।

आईएमईआई नंबर का प्रयोग उस खास हैंडसेट को पहचानने के लिए किया जाता है जिससे कॉल की जाती है या फिर रिसीव की जाती है। मोबाइल खो जाने पर इसी 15 अंको के आईएमईआई नंबर द्वारा जीपीएस की मदद से मोबाइल की लोकेशन का पता चलता है।

किसी भी मोबाइल फोन में सिम डालने के बाद मोबाइल ऑपरेटर आईएमईआई नम्बरों को इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर में स्टोर करता है, जिससे मोबाइल खो जाने पर ऑपरेटर आईएमईआई द्वारा उक्‍त मोबाइल की सभी सेवाएं ब्‍लॉक कर देता है।

इसके अलावा आप अपने खोए हुए मोबाइल फोन को आईएमईआई नंबर द्वारा ऑनलाइन भी पता कर सकते हैं। अगर आप अपने मोबाइल का ईएमआई नंबर पता करना चाहते है तो फोन में *#06# डॉयल करें।

अपने कंप्‍यूटर की स्‍पीड कैसे बढ़ाएं

क्‍या होता है आपरेटिंग सिस्‍टम ?

पानी से कैसे चार्ज करें अपना मोबाइल

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X