टनाटन AC खरीदना है, तो 'टन' का मतलब जान लीजिए; वजन से नहीं है कोई कनेक्शन!
गर्मी की शुरुआत होते ही बाजार में एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ने लगती है। लोग 1 टन, 1.5 टन या 2 टन AC के ऑफर्स देखते हैं, लेकिन आज भी कई लोग 'टन' को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि एसी के टन का मतलब वजन से होता है, हालांकि, असल सच्चाई कुछ और है। हम आज इसी चीज के बारे में आपको बताने वाले हैं, ताकि नया एयर कंडीशनर लेते वक्त आपको कोई कन्फ्यूजन न हो।

टन का मतलब 'वजन' नहीं
टन से मतलब वजन से नहीं, ठंडक की क्षमता से है। एयर कंडीशनर में 'टन' एक यूनिट होती है जिससे उसकी कूलिंग कैपेसिटी यानी ठंडा करने की ताकत को मापा जाता है। 1 टन AC का मतलब होता है कि वह AC इतनी ठंडक देता है जितनी 1 टन बर्फ (लगभग 1000 किलो) 24 घंटे में देती है। तकनीकी भाषा में, 1 टन = 12,000 BTU (ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स) प्रति घंटा।
अगर किसी कमरे का आकार बड़ा है, तो उसमें 1.5 या 2 टन का AC लगाया जाता है, ताकि वह पर्याप्त ठंडक दे सके। वहीं, छोटे कमरों के लिए 1 टन AC ही सही माना जाता है।
AC खरीदते वक्त ध्यान रखें ये चीजें
अगर आप नया एयर कंडीशनर खरीदने जा रहे हों, तो सिर्फ ब्रांड और कीमत ही नहीं, बल्कि कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
टन (Cooling Capacity) सही चुनें
- AC की क्षमता (टन) आपके कमरे के आकार पर निर्भर करती है।
- 100-120 sq ft: 1 टन
- 120-180 sq ft: 1.5 टन
- 180-240 sq ft: 2 टन
जरूरत से कम टन का AC कमरे को सही से ठंडा नहीं कर पाएगा और ज्यादा बिजली खर्च करेगा।
इनवर्टर या नॉन-इनवर्टर AC
-इनवर्टर AC बिजली की खपत कम करता है और लंबे समय में पैसे बचाता है।
- नॉन-इनवर्टर AC थोड़ा सस्ता होता है लेकिन बिजली ज्यादा खपत करता है।
BEE स्टार रेटिंग देखें
- 3 से 5 स्टार तक रेटिंग होती है।
- ज्यादा स्टार रेटिंग मतलब बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी (कम बिजली बिल)।
- 5 स्टार इनवर्टर AC सबसे ज्यादा सेविंग करता है।
ब्रांड और सर्विस नेटवर्क
- ऐसा ब्रांड चुनें जिसकी अच्छी सर्विस नेटवर्क हो और आसानी से सर्विसिंग मिले।
- व्हर्लपूल, LG, Daikin, Panasonic, Voltas, Samsung जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स पर भरोसा किया जा सकता है।
Copper Coil vs Aluminium Coil
-कॉपर कॉइल वाले AC ज्यादा टिकाऊ और एफिशिएंट होते हैं, हालांकि थोड़े महंगे पड़ते हैं।
-एल्युमिनियम कॉइल वाले सस्ते होते हैं, लेकिन मेंटेनेंस ज्यादा होता है।
फीचर्स पर ध्यान दें
- जरूरी फीचर्स: Wi-Fi, स्मार्ट कंट्रोल, फास्ट कूलिंग, डस्ट फिल्टर, साइलेंट मोड देखना चाहिए।
- जरूरत के हिसाब से फीचर्स चुनें, फालतू फीचर्स पैसे और बिजली दोनों खर्च करवा सकते हैं।
बजट और वारंटी
-AC खरीदते वक्त हमेशा कम से कम 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 5-10 साल की कंप्रेसर वारंटी देखें।
-ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स पर भी नजर रखें।


Click it and Unblock the Notifications








