मरने के बाद क्या होगा आपके ऑनलाइन एकाउंट का !
हम अपनी पूरी लाइफ सोशल नेटवर्किंग साइटों में कई चीजें शेयर करते रहते हैं, फेसबुक में बर्थडे की पिक्चर हो या फिर कहीं घूमने जा रहे हों फेसबुक में उसकी पिक्चर अपलोड जरूर करते हैं, ऐसे ही ट्विटर में छोटी से छोटी खबर हमें मिल जाती है।
ट्रैफिक जाम में फंसे हो बस एक ट्विट कीजिए फिर देखिए कैसे लोग आपके ट्विट को रीट्विट करना शुरु कर देंगे। मगर उस समय क्या होगा जब आप इस दुनिया में रहेंगे नहीं। ये बात शायद आपको थोड़ा दुख दे मगर हम अपनी जिंदगी में जितनी भी सोशल नेटवर्किंग साइट यूज करते हैं हमारे बाद उन सभी के एकाउंट का क्या होता होगा।
Facebook Memorialization Request
फेसबुक में Memorial page का ऑप्शन दिया गया है यानी अगर किसी कारण वश फेसबुक यूजर की मौत हो जाती है तो उसके परिवार वाले या फिर दोस्त Memorialization Request भेज कर उस पेज को Memorial page में बदल सकते हैं। इसके लिए https://www.facebook.com/help/contact/651319028315841 में जाकर एक छोटा सा फार्म भरना पड़ता है।
Google or Gmail Account
अगर किसी गूगल यूजर की कारण वश मृत्यु हो जाती है तो इसके लिए गूगल में Submit a request regarding a deceased user's account ऑप्शन दिया गया है जहां पर जाकर उसके परिवार वाले या फिर दोस्त उस एकाउंट को डिएक्टीवेट कर सकते हैं।
Contacting Twitter About a Deceased User
ट्विटर में भी ऐसे व्यक्ति का एकाउंट डिएक्टीवेट किया जा सकता है जो इस दुनिया में नही रहां मगर इसके लिए थोड़ा लंबा प्रोसीजर है। ट्विटर एकाउंट डिएक्टीवेट करने के लिए यूजर का ट्विटर एकाउंट नेम, डेथ सर्टिफिकेट, ई मेल एड्रेस से लेकर करेंट कांटेक्ट इंफार्मेशन देनी होगी।
Deactivating a Deceased User's Pinterest Account
पिंटरेस्ट एकाउंट को डीएक्टीवेट करने के लिए यूजर को deactivate-or-reactivate-account ऑप्शन में जाकर एकाउंट डीएक्टीवेट करना होगा।
Contacting Instagram About a Deceased User
इंस्ट्राग्राम एकाउंट इंस्ट्राग्राम में एकाउंट डिएक्टीवेट करने के लिए आपको एक छोटा सा फार्म भरना होगा। ये फार्म आपको https://www.facebook.com/help/instagram/contact/396019703850735 में क्लिक करके मिलेगा।
Yahoo Account
अगर यूजर याहू में अपना एकाउंट यूज कर रहा है तो इसके लिए वो https://help.yahoo.com/ में जाकर सभी जरूरी कागजात के साथ एक मेल कर सकता है।
PayPal Account
पे पाल एकाउंट बंद करने लिए इसके How do I close the PayPal account of a relative? पेज पर जाकर जो भी जरूरी कागजात भेजने हैं उसे 402) 537-5732 पर फैक्स करना होगा।
Taking Care of Your Digital Legacy
अगर किसी व्यक्ति की अकस्मय मौत हो गई है तो उसके डिजिटल कंटेंट को हैंडल करन के लिए आप ऑनलाइन कई तरीके पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







