क्या है Baby Grok? एलन मस्क ला रहे हैं बच्चों के लिए बड़ा तोहफा
AI की दुनिया में तहलका मचाने वाले एलन मस्क अब बच्चों के लिए भी एक खास तोहफा लेकर आ रहे हैं। हाल ही में अपने Grok चैटबॉट में 3D एनिमेटेड कम्पैनियन जोड़ने के बाद अब मस्क ने एक बिलकुल किड-फ्रेंडली एआई टूल लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसका नाम 'Baby Grok' होगा।
एलन मस्क ने शनिवार (19 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हम @xAI पर Baby Grok बनाने जा रहे हैं, जो पूरी तरह बच्चों के लिए उपयुक्त कंटेंट वाला ऐप होगा।

क्या है Baby Grok?
Baby Grok मस्क के मौजूदा AI चैटबॉट Grok का ही सरल और सेफ वर्जन होगा, जिसे खासतौर पर बच्चों की एजुकेशन और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। इसमें सिर्फ ऐसा कंटेंट होगा जो बच्चों के लिए फायदेमंद और सेफ होगा।
Grok से कैसे अलग होगा यह वर्जन?
जहां Grok चैटबॉट को उसकी बेबाक और कभी-कभी 'फाउल लैंग्वेज' के लिए जाना जाता है, वहीं Baby Grok में ऐसी किसी भाषा या रिस्पॉन्स को सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसका मकसद बच्चों को AI की मदद से सीखने और खेलने का स्मार्ट तरीका देना होगा।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
Baby Grok की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे एक सकारात्मक और जिम्मेदार कदम बताया। एक यूजर ने लिखा कि अब यह हर फैमिली होम का फेवरेट बनेगा। वहीं, एक अन्य ने कहा कि बहुत जरूरी था ये। अब मुझे अपने बच्चों को ChatGPT की जगह Baby Grok देने में खुशी होगी।
क्या है Grok?
Grok एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा 2023 में लॉन्च किया गया था। यह ChatGPT, Meta के Llama और गूगल के Gemini जैसे टूल्स को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया एआई चैटबॉट है। अभी हाल ही में इसका लेटेस्ट वर्जन Grok 4 लॉन्च किया गया, जिसे मस्क ने PhD से भी आगे बताया है।
हालांकि, कुछ समय पहले Grok को लेकर विवाद भी हुआ था, जब इसके जवाबों में यहूदी विरोधी बातें पाई गई थीं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मस्क अब बच्चों के लिए एक पूरी तरह सेफ और एजुकेटेड वर्जन लाकर अपनी ब्रांड इमेज सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








