ब्लू आधार क्या है, इसके लिए कैसे अप्लाई करें?
भारत में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कुछ नियम बनाए गए है इसके लिए जरूरी डाक्यूमेंट में आधार कार्ड भी शामिल है। इसमें 12 अंको के यूनीक आधार नंबर के साथ आपका नाम, पूरा पता और जन्म तिथि दर्ज रहती है। आधार कार्ड की तरह ही ब्लू आधार कार्ड भी एक जरूरी पहचान प्रमाण पत्र है लेकिन ये पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसमें दी गई आधार संख्या ब्लू कलर से लिखी होती है जिसकी वजह से इसे ब्लू आधार कार्ड कहते हैं।
चलिए जानते हैं ब्लू आधार कार्ड के लिए आवेदन कैसे करते हैं

स्टेप 1- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) को अपने पीसी में ओपन करें।
स्टेप 2- साइट ओपन करने के बाद ऊपर दिए गए आधार आवेदन करने का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3- इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी स्क्रीन में दिख रहे फार्म में भरनी पड़ेगी जैसे अपने माता-पिता का नाम, उनका फोन नंबर। इसके साथ अपने घर का पता, राज्य।
स्टेप 4- ये सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 5- इसके बाद आपको ब्लू आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन का अपॉइंटमेंट सलेक्ट करना होगा।
स्टेप 6- यहां आप अपनी सुविधा के अनुसारी नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर पर अपना अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ध्यान रहे जब भी अपॉइंटमेंट के बाद एनरोलमेंट सेंटर जाएं साथ में अपना पहचान पत्र और रेफ्रेंस नंबर ले कर जाए।
स्टप 7- इसके बाद आधार केंद्र पर आपको एक रिसीट मिलेगी जिस पर दिए गए नंबर की मदद से आप आगे का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
ब्लू आधार अप्लाई करने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट
1- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, इसके बिना ब्लू आधार के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
2- माता-पिता में से किसी भी एक सदस्य का आधार कार्ड।
इनरोलमेंट के बाद आधार मिलने में कितना समय लगेगा?
0-18 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड मिलने में इनरोलमेंट के बाद लगभग 30 दिन का समय लग जाता है। वहीं 18 से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को आधार मिलने में 180 दिन तक का समय लग जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








