Home
News

क्या है Bluetooth 6.0 और कैसे करेगा ये डिवाइस कनेक्टिविटी में सुधार? यहां जानें सबकुछ

Bluetooth फीचर हमें आजकल छोटे-बड़े फोन से लेकर लैपटॉप और टैबलेट जैसे कई अन्य डिवाइस में देखने को मिलता है। ब्लूटूथ वो सुविधा है, जो कि दो डिवाइस को बिना इंटरनेट के ऑडियो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और अन्य तरह की फाइल्स को शेयर करने में सक्षम बनाता है।

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई पेमेंट करने की भी जरूरत नहीं होती है, क्योंकि यह फ्री ऑफ कॉस्ट होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लूटूथ का लेटेस्ट वर्जन Bluetooth 6.O हम सबके बीच आ चुका है। तो चलिए फिर जान लेते हैं कि इसमें क्या खास है और इस लेटेस्ट वर्जन से आपको क्या फायदा होने वाला है।

क्या है Bluetooth 6.0? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Bluetooth 6.0 क्या है?

Bluetooth 6.0 ब्लूटूथ का अब तक का सबसे लेटेस्ट वर्जन है, जिसे ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) द्वारा लॉन्च किया गया है। यह हर साल ब्लूटूथ का नया वर्जन पेश करता है। यह लेटेस्ट वर्जन आपके फोन को ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, फिटनेस ट्रैकर्स और दूसरे डिवाइसेज से कनेक्ट करने का नया तरीका है।

Bluetooth 6.0 में क्या है खास?

Bluetooth 6.0 से आपको बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिसकी मदद से आप डिवाइस को दूसरे डिवाइस से अच्छे से कनेक्ट कर सकेंगे। इस लेटेस्ट वर्जन से आपका डिवाइस तेजी से काम करेगा, साथ ही बैटरी की खपत में भी कमी आएगी।

यह लेटेस्ट वर्जन डिवाइस ट्रेकिंग को और ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे आप खोए हुए सामान को आसानी से ढूंढ सकते हैं। इसकी मदद से आप अच्छी साउंड क्वालिटी का लाभ उठा सकते हैं। यह नया वर्जन आपकी डिवाइस की बैटरी लाइफ को भी बढ़ा सकता है।

इसमें डेटा ट्रांसफर तेजी से हो सकता है, क्योंकि इसमें नई कोडिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। साथ ही Bluetooth 6.0 आपके डिवाइस का सॉफ्टवेयर तेजी से अपडेट कर सकता है।

किसे मिलेगा Bluetooth 6.0 का सपोर्ट?

मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले साल में नए स्मार्टफोन में इस लेटेस्ट वर्जन का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही लॉन्च होने वाले नए ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइस में भी ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The latest version of Bluetooth, Bluetooth 6.0 has arrived among us. So let us know what is special in it and what benefits you are going to get from this latest version.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X