Home
News

5G vs 5G True में क्या अंतर है? आपके लिए कौन है बेहतर ऑप्शन, यहां जानें

5G vs 5G True: देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद इंटरनेट की स्पीड काफी फास्ट हो गई है। इसके साथ ही देश में इंटरनेट का दायरा भी बढ़ गया है। लेकिन क्या आपको पता है, 5G में भी कई ऑप्शन होते हैं।

जिसमें 5G, 5G True और 5G Plus शामिल है। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें 5जी सर्विस की इन कैटेगिरी के बारे में नहीं पता होता। जिससे वे ये नहीं जान पाते कि, इनके लिए कौन सी 5जी सेवा बेहतर रहेगी।

5G vs  5G True में क्या अंतर है? आपके लिए कौन है बेहतर ऑप्शन, जानें

इसी को लेकर आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, कि कौन सा 5जी नेटवर्क आपके लिए सबसे बेहतर होगा। जैसा कि, आपको पता है कि, 5जी में बड़ी डेटा वाली वीडियोज को आसानी से देखा जा सकता है।

इसके साथ ही इसमें ऑनलाइन गेमिंग से लेकर ऑनलाइन एप्स तक का बेहतर एक्सेस मिल जाता है। हालांकि, 5G True सेवा थोड़ी और एडवांस है। जिससे इस सेवा के जरिए कॉलिंग के अनुभव को और भी बेहतर किया जा सकता है।

इसी कारण इसमें लेटेंसी लेवल बेसिक 5G की मुकाबले में बेहतर है। इस नेटवर्क के इस्तेमाल करने पर ऑनलाइन वीडियो और ऑनलाइन गेमिंग का अनुभव अच्छा मिलता है। इस तकनीक में नेटवर्क स्लाइसिंग फीचर मिलता है, जिस वजह से इसमें कई सारे नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

5जी प्लस, 5जी ट्रू सेवा से और बेहतर है। इस टेक्नोलॉजी को 5G एडवांस टेक्नोलॉजी भी कह सकते हैं। बता दें, 5G सेवा में यह तकनीक सबसे ज्यादा एडवांस मानी जाती है। इसमें सबसे कम लेटेंसी का स्तर है, इसके साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्पीड भी काफी फास्ट है। हालांकि, इसके सेवा का दायरा फिलहाल सीमित है, सीमित क्षेत्रों होने के कारण ही इसे देश में सबसे कम इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऐसे में देखा जाए तो 5G सेवा में बेसिक सर्विस की पहुंच वर्तमान में सबसे बेहतर है। जिससे कि, यूजर्स के लिए बेसिक 5G ही बेहतरीन ऑप्शन होगा, इसका सबसे कारण अन्य दोनों सेवाओं 5G True और 5G Plus का दायरा सीमित होना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is difference between 5G and true 5G Which Network is better option for you know details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X