Home
News

e-RUPI क्या है और ये काम कैसे करता है, आइए जानते हैं आसान भाषा में

e-RUPI क्या है और ये काम कैसे करता है, आइए जानते हैं आसान भाषा में

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त, 2021 को डिजिटल भुगतान समाधान e-RUPI लॉन्च किया। ई-आरयूपीआई डिजिटल भुगतान के लिए एक कैशलेस और संपर्क रहित साधन है जो प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह डिजिटल गवर्नेंस को एक नया आयाम प्रदान करेगा। यह पहल भारत में लोगों के जीवन को जोड़ने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ विलय किए गए डिजिटल लेनदेन पर आधारित है।

e-RUPI क्या है?

यह एक क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग-आधारित ई-वाउचर है, जो लाभार्थियों के मोबाइल पर डिलीवर किया जाता है। इस ऑन टाइम पेमेंट मैकनिज्म के यूजर सेवा प्रदाता पर कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना वाउचर को रिडीम करने में सक्षम होंगे। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) ने वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है।

e-RUPI वाउचर का ऐसे करें इस्तेमाल

ये वाउचर ई-गिफ्ट कार्ड की तरह होते हैं, जो प्रीपेड के होते हैं। कार्ड का कोड एसएमएस के माध्यम से साझा किया जा सकता है या ओआर कोड साझा किया जा सकता है। ये ई-वाउचर व्यक्ति और उद्देश्य-विशिष्ट होंगे। यहां तक कि अगर किसी के पास बैंक खाता या डिजिटल भुगतान ऐप या स्मार्टफोन नहीं है तो भी इन वाउचर का लाभ उठा सकते हैं। इन वाउचर का इस्तेमाल ज्यादातर स्वास्थ्य संबंधी भुगतान के लिए किया जाएगा। कॉरपोरेट अपने कर्मचारियों के लिए ये वाउचर जारी कर सकते हैं।

Digital e-RUPI के फायदे

सबसे अच्छी बात ये है कि लाभार्थी के पास बैंक अकाउंट होना आवश्यक नहीं है। चूंकि यह एक आसान,कांटेक्टलैस टू-स्टेप रिडेम्पशन प्रॉसेस सुनिश्चित करता है जिसमें व्यक्तिगत विवरण शेयर करने की आवश्यकता नहीं होती है। ई-आरयूपीआई का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि यह बिना इंटरनेट कनेक्शन के एक बुनियादी फोन पर आराम से काम करता है।

digital e-RUPI को जारी करने वाले बैंक

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने ई-आरयूपीआई लेनदेन के लिए 11 बैंकों के साथ भागीदारी की है। आइए एक नजर इनपर डालते हैं।

  1. ऐक्सिस बैंक
  2. बैंक ऑफ बड़ौदा
  3. केनरा बैंक
  4. एचडीएफसी बैंक
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. इंडियन बैंक
  7. इंडसइंड बैंक
  8. कोटक महिंद्रा बैंक
  9. पंजाब नेशनल बैंक
  10. भारतीय स्टेट बैंक और
  11. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
 
Best Mobiles in India

English summary
These vouchers will be used mostly for health-related payments. Corporates can issue these vouchers for their employees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X