Home
News

जानें क्या है Google Maps का Plus Code फीचर, और कैसे करता है काम

गूगल मैप्स (Google Maps) जो लगभग हर यूजर के मोबाइल में प्री इंस्टॉल्ड होता है। यह ऐप लोकेशन पता करने में काम आता है। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो Google Maps का इस्तेमाल करके आसानी से लोकेशन ढूंढ सकते हैं और लाइव लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स भी मिलते हैं। इतना ही नहीं अब गूगल मैप्स ने प्लस कोड (Plus Code) का फीचर जोड़ दिया गया है। जिससे अब यूजर्स करंट लोकेशन भेज सकते हैं। तो आइए Google Maps के इस नए फीचर के बारे में जानते है विस्तार से और यह भी जानेंगे कि यह काम कैसे करता है।

जानें क्या है Google Maps का Plus Code फीचर, और कैसे करता है काम

Google Maps ने पेश किया Plus Code फीचर

गूगल मैप्स का यह प्लस कोड फीचर सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया गया है। Google Maps जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं और अब इस फीचर्स से यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी। इस फीचर्स से अब आप एकदम सटीक लोकेशन किसी को भी भेज सकते हैं। यदि आपको किसी दोस्त ने अपने घर बुलाया है तो उसको Plus Code भेजने को कहें, जिससे आप आसानी से उसके घर जा सकते है।

जानें कैसे काम करता है Google Maps का यह Plus Code फीचर

अगर आप भी गूगल मैप्स का यह प्लस कोड फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल मैप्स (Google Maps) ऐप को ओपन करें।

स्टेप 2 - इसके बाद आप जहां हैं, उसे दर्शाने वाले नीले बिंदु पर टैप करें।

स्टेप 3 - इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें, और आप इस समय जहां खड़े हैं, उसके लिए आपको एक प्लस कोड दिखाई देगा।

स्टेप 4 - अब दिखाई दे रहे प्लस कोड को कॉपी करें और अपने दोस्त या परिवार के मेम्बर्स को भेज सकते हैं।

साथ ही स्क्रीन के टॉप पर आपको 'Share location' बटन दिखाई देगा, जो आपके फ्रेंड को नेविगेट करने में मदद कर सकता है कि आप कहां जा रहे हैं, लेकिन यदि आप पार्किंग क्षेत्र या स्टोर में प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो बस प्लस कोड का उपयोग कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is the Google Maps Plus Code feature, and how does it work
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X