Home
News

Kumbh Sah'AI'yak क्या है? AI चैटबॉट महाकुंभ मेला 2025 के तीर्थयात्रियों की कैसे मदद करता है

आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग महाकुंभ 2025 में बढ़ाया जा रहा है, और इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुभ सहायक (Kumbh Sah'AI'yak) नाम का एक बहुभाषी AI चैटबॉट लॉन्च किया है। यह चैटबॉट 'डिजिटल महाकुंभ' पहल का हिस्सा है, जो तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन मार्गदर्शन और जानकारी प्रदान करेगा।

कुंभ सहायक एक AI-आधारित व्यक्तिगत सहायता प्लेटफॉर्म है, जिसे प्रयागराज मेला प्राधिकरण और UPDESCO ने ओला (Ola) के सहयोग से विकसित किया है। यह यात्रियों को मार्गदर्शन, वास्तविक समय अपडेट और इवेंट जानकारी प्रदान करता है, ताकि उनकी यात्रा में कोई समस्या न हो और उन्हें एक सहज अनुभव मिल सके।

Kumbh Sah'AI'yak क्या है, तीर्थयात्रियों की कैसे मदद करता है, जानिए

महाकुंभ 2025 मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध चैटबॉट यूजर्स को 12 भाषाओं में सहायता प्रदान करता है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, मराठी और बंगाली शामिल हैं। यह टेक्स्ट या वॉयस कमांड के जरिए संवाद करने की सुविधा देता है, जिससे यह विभिन्न टेक्नोलॉजी कौशल वाले उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ है।

चैटबॉट का प्रभावी उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर के साथ प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करना होता है, जिससे उन्हें सभी सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिलता है। Bhashini ऐप अपनी भाषा समर्थन क्षमता को मजबूत करके सुनिश्चित करता है कि, विभिन्न भाषा बोलने वाले उपयोगकर्ता इसकी सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकें।

चैटबॉट का Google मैप्स के साथ एकीकरण उपयोगकर्ताओं को महत्वपूर्ण स्थानों जैसे स्नान घाटों, मंदिरों, पार्किंग क्षेत्रों और रेलवे स्टोशनों तक मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह सुविधा आगंतुकों को विशाल उत्सव क्षेत्र में कुशलतापूर्वक नेविगेट करने में मदद करती है।

चैटबॉट टूर प्लानिंग में सहायता करते हुए, सरकार द्वारा अनुमोदित पैकेजों, स्थानीय होटलों और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह आगंतुकों को उनके प्रवास के दौरान विश्वसनीय आवास और यात्रा जानकारी सुनिश्चित करता है।

कुंभ सहायक की शुरूआत महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में प्रौद्योगिकी के एकीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह AI-संचालित प्लेटफॉर्म तीर्थयात्रा को अधिक सुलभ और आनंनदायक बनाने के लिए व्यापक सहायता प्रदान करता है, जिससे सभी लोगों को बेहतर अनुभव मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
What Is Kumbh Sah'AI'yak and how this ai Chatbot helps pilgrims of Maha kumbh mela 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X