Home
News

Pegasus spyware: पेगासस स्पाईवेयर क्या है और यह कैसे काम करता है?

पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus spyware) एक बार फिर चर्चा में आ चुका है। आखिरी बार भारत में इसके बारे में 2019 में सुना था। साथ ही बता दें कि इसके माध्यम से भारतीय कुछ पत्रकारों और हस्तियों के फोन की जासूसी के बारे में दावे किए जा
रहे हैं।

Pegasus spyware: पेगासस स्पाईवेयर क्या है और यह कैसे काम करता है?

न्यूज़ वेबसाइट द वायर के अनुसार भारत के लगभग 300 लोगों की पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से जासूसी की गई, जिसमें से 40 जर्नलिस्ट भी शामिल हैं। और इनके मोबाइल फोन को हैक किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा इन 300 में मंत्री से लेकर विपक्ष के नेता, लीगल कम्युनिटी, कारोबारी, सरकारी अफसर, वैज्ञानिक और एक्टिविस्ट्स भी शामिल होने का दावा किया जा रहा हैं। कहा जा रहा है कि इन लोगों पर फोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है।

What is Pegasus spyware - क्या है पेगासस स्पाईवेयर?

पेगासस एक इजरायली कंपनी NSO ग्रुप द्वारा डेवलप किया गया एक स्पाइवेयर है जिसे हम एक्सपर्ट साइबर वेपन भी कह सकते हैं। यह पहली बार 2016 में सुर्खियों में आया था, जब एक अरब एक्टिविस्ट को एक संदिग्ध संदेश मिला था। माना जा रहा था कि Pegasus iPhone यूजर्स को टारगेट कर रहा है। अपनी खोज के कई दिनों बाद Apple ने iOS का एक अपडेट वर्जन जारी किया, जिसने कथित तौर पर सुरक्षा खामियों को दूर कर दिया था कि Pegasus का इस्तेमाल फोन हैक करने के लिए किया जाता था।

हालांकि, एक साल बाद, सुरक्षा रिसर्चर्स ने पाया कि पेगासस एंड्रॉइड फोन को इनफेक्ट करने में समान रूप से सक्षम था। वहीं इसके बाद फिर 2019 में फेसबुक ने पेगासस बनाने के लिए एनएसओ ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज किया था। फेसबुक पर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने पाया कि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भारत में कई पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को इनफेक्ट करने के लिए किया गया था।

How Pegasus spyware works - कैसे काम करता है पेगासस स्पाईवेयर?

पेगासस स्पाईवेयर एक ऐसा प्रोग्राम है जिसको अगर किसी के मोबाइल फ़ोन में इन्स्टाल कर दिया जाये, तो कोई हैकर उस मोबाइल फोन के माइक्रोफ़ोन, कैमरा, ऑडियो और टेक्सट मेसेज, ईमेल और लोकेशन तक की जानकारी हासिल कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी कहा गया हैं कि पेगासस आपको एन्क्रिप्टेड ऑडियो सुनने और एन्क्रिप्टेड मैसेजेस को पढ़ने के लायक भी बना देता है।

एन्क्रिप्टेड मैसेज वो वो जो या तो आप पढ़ सकते है या सामने रिसीवर। साथ ही Pegasus से हैक करने वाले को उस व्यक्ति के मोबाइल फोन की जानकारी आसानी से मिल जाती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is Pegasus spyware and how does it work?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X