Home
News

आखिर Twitter के CEO पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल के बीच क्या है कनेक्शन जिस कारण हो रही है चर्चा

पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) जिन्हें हाल ही में Twitter के नए CEO के रूप में नियुक्त किया है और जैक डोर्सी ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस प्रकार आईआईटी बॉम्बे के ये एक और छात्र है जो किसी बड़ी कंपनी के सीईओ बने है। हालांकि इन सबके बीच में सबसे ज्यादा खबर श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल के पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। इस कारण अभी इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइए इसके बारे में बात करते हैं।

आखिर Twitter के CEO पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल के बीच क्या है कनेक्शन जिस कारण हो रही है चर्चा

पराग अग्रवाल जिन्हें हाल ही में ट्विटर के नए CEO के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले पराग Twitter के CTO थे। लेकिन अब जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद पराग सीईओ के पद पर रहेंगे।

क्या है पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल का कनेक्शन

दरअसल आपको बता दें कि पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और भारतीय पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसलिए इनकी बात 2010 में Twitter पर होती थी। इस कारण अब यूजर्स पुराने ट्वीट्स को शेयर करके चर्चा का विषय बना रहे हैं।

साथ ही अब खुद श्रेया घोषाल ने इस मामले को देखते हुए Tweet करके इस मामले में पुष्टि की है कि वो बचपन के दोस्त हैं। घोषाल ने ट्वीट में लिखा है, "अरे यार तुम लोग कितना बचपन का ट्वीट्स निकाल रहे हो। ट्विटर तब लॉन्च हुआ था, 10 साल पहले! हम बच्चे थे! दोस्त एक दूसरे को ट्वीट नहीं करते क्या? क्या टाइम पास चल रहा है ये।

इसके अलावा श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल के Twitter के CEO बनने पर ट्वीट करके बधाई भी दी है।

पराग अग्रवाल के जीवन की बात करें, तो अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर जिले में 1984 को हुआ था। इसके बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गए। उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे और उनकी माँ एक रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा सेंट्रल स्कूल नंबर 4 में पढ़ाई की।

अग्रवाल ने 2001 में तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मैडल जीता था। जबकि उन्होंने 2000 में जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम में 77वीं रैंक अर्जित की। उन्होंने 2005 में आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त। इसके बाद वो संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए जहाँ पर उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी में डिग्री प्राप्त की।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is the Connection Between Twitter CEO Parag Agrawal and Shreya Ghoshal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X