Home
News

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आई Kalki 2898 AD का क्या है VFX टेक्नोलॉजी कनेक्शन, जानें इसके फायदें

आज यानी 27 जून 2024 को प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी और कमल हसन स्टारर फिल्म 'Kalki 2898 AD' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले ही काफी सुर्खियों में छायी हुई थी, जिसे अब बड़े पर्दे पर उतारा जा चुका है।

वहीं इस फिल्म पर रिव्यू आना भी शुरू हो चुके हैं। Kalki 2898 AD को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। बता दें कि Kalki 2898 AD का पहला शो एक अमेरिकी थिएटर में चलाया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Kalki 2898 AD का क्या है VFX टेक्नोलॉजी कनेक्शन, यहां जानें

Kalki 2898 AD तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड

ऐसा माना जा रहा है कि Kalki 2898 AD फिल्म के कई सारे रिकॉर्ड के तोड़ने की संभावना है। इतना ही नहीं इस फिल्म की खबर लिखने तक 19 लाख से ज्यादा कि टिकट बेची जा चुकी है और फिल्म ने पहले ही भारी एडवांस बुकिंग के जरिए 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के एक आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो कि दुनिया को बुरी ताकत से बचाने के लिए अवतरित हुए हैं। बाकी तो फिल्म की पूरी स्टोरी देखने के लिए हमें सिनेमाघर की ओर रुख करना होगा।

Kalki 2898 AD का क्या है VFX टेक्नोलॉजी कनेक्शन, यहां जानें

Kalki 2898 AD में हुआ VFX का इस्तेमाल

लेकिन क्या आप इस फिल्म से जुड़ी एक बात के बारे में जानते हैं कि Kalki 2898 AD फिल्म में VFX का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। फिल्म का विजुअल इफेक्ट एक्सट्रीम लेवल का है। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म के VFX पर काम करने के लिए कनाडा बेस्ड कंपनी एम्बेसी को शामिल किया था।

अश्विन ने इस फिल्म में हंगर गेम्स, आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका जैसी हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के क्रिस्प को पेश करने की भरपूर कोशिश की है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या होती है ये VFX टेक्नोलॉजी और यह कैसे काम करती है।

क्या होती है VFX टेक्नोलॉजी

वर्तमान में बॉलीवुड मूवी हो या हॉलीवुड सभी में हमें VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखने को मिलता है और इसका पूरा नाम Visul Effects है। आप बॉलीवुड फिल्म Bahubali को देख लें या फिर हॉलीवुड फिल्म Avengers Series यह VFX टेक्नोलॉजी का एक सटीक उदाहरण हो सकती है। हॉलीवुड में VFX टेक्नोलॉजी का चलन काफी समय पहले शुरू हो चुका है।

फिल्मों में इस्तेमाल होने वाली VFX टेक्नोलॉजी अविश्सनीय, अकल्पनीय, खतरनाक और महंगे से दिखने वाले दृश्य यानी विजुअल पेश करती है, जिन्हें देखकर हैरानी होने के साथ ही मनोरंजन का तड़का दोगुना हो जाता है। यह सब एक खास तरह की कैमरा प्रोसेसिंग के माध्यम से ही संभंव हो पाता है, जहां कैमरा द्वारा कैप्चर की गई साधारण फुटेज को कंप्यूटर द्वारा जनरेट डिजिटल इमेजरी (CGI) के इस्तेमाल से एक रियल और बेहतरीन दृश्य में बदला जाता है, ताकि आप फिल्म को एंजाय करने के साथ ही चीजों को रियल लाइफ में महसूस कर सकें।

हॉलीवुड और बॉलीवुड की VFX टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फैमस फिल्म

हॉलीवुड की VFX टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फैमस फिल्म अवतार और एवेंजर्स एंडगेम हैं। अवतार में VFX टेक्नोलॉजी का बहुत ही बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पूरी दुनिया पेंडोरा बन गई थी। वहीं एवेंजर्स एंडगेम में सुपरहीरो की लड़ाई को विशेष दृश्य के साथ पेश किया गया था।

बॉलीवुड की बात करें तो भारतीय सिनेमा में बाहुबली VFX टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा उदाहरण साबित हो सकती है, जहां महायुद्ध और एक विशालकाय सेट्स को VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर वास्तिवक दुनिया से जोड़ा गया था।

Kalki 2898 AD फिल्म में क्यो हुआ VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

दरअसल, फिल्मों में कुछ खतरनाक सीन या दिल की धड़कने बड़ा देने वाले स्टंट दिखाने के लिए VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे की वजह यह भी हो सकती है कि खतरनाक सीन को सूट करना असंभव होता है।

इसलिए VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर खतरनाक सीन भी आसानी से जनरेट किए जा सकते हैं। वहीं सीन को रियल बनाने के लिए भी VFX टेक्नोलॉजी आवश्यक होती है। Kalki 2898 AD में भी इस तरह के खतरनाक स्टंट को पूरा करने के लिए इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is the VFX technology connection of Kalki 2898 AD which has come to rock the big screen, know its benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X