अब नित्यानंद की वेबसाइट करेगी सारे खुलासे

सेक्स स्कैंडल में फंसे स्वामी नित्यानंद के दिन अब लगता है पूरे हो चुके हैं। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। नित्यानंद के भक्त न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी तादाद है।
खैर हम आपको आज नित्यानंद से जुड़े कुछ ऐसे रोचक पहलुओं के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप भौचक्के रह जाएंगे। नित्यानंद अपने भक्तों की संख्या बढ़ाने के लिए न केवल बाहरी दुनिया में कुछ न कुछ करते रहते थे बल्कि इंटरनेट पर भी अपना प्रचार प्रसार जोरों पर करते है। इसके लिए हमने नित्यानंद की बेबसाइट www.nithyananda.org को अच्छी तरह खंगाला, वेबसाइट में न केवल ट्विटर एकांउट का लिंक दिया गया है बल्कि नित्यानंद का फेसबुक फैन पेज लिंक भी मौजूद है।
इतना ही नहीं नित्यानंद की वेबसाइट के अनुसार यू ट्यूब पर नित्यानंद से जुड़े 2000 सु अधिक वीडियो अपलोड है। साइट में 21 दिनों में पूरी तरह से डायबटीज फ्री होने का दावा किया जा रहा है जो कितना सत्य है इसके बारे में कोई नहीं जानता। साइट को देखकर कोई भी आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि स्वामी नित्यानंद ने इंटरनेट के जरिए अपने प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
नित्यानंद की वेबसाइट में एक ई-स्टोर भी दिया गया है जिसमें नित्यानंद से जुड़ी कई सामग्रियां जैसे फोटो, योगा सीडी, कई किताबें जिसमें नित्यानंद द्वारा कही गई बातें लिखी हुई हैं।
नित्यानंद की मेन साइट से कई दूसरी साइट जैसे उनका ब्लॉग, ई मैगजीन जैसी दूसरी छोटी-छोटी माइक्रोसाइट जुड़ी हुईं हैं। साइट को एक बार देखने में कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह कोई आम इंसान है मगर सच्चाई क्या है यह तो आप सभी जानते हैं।
स्वामी नित्यानंद की वेबसाइट में दी गई कुछ बातें
- 21 दिनों में डॉयबटीज से पूरी तरह मुक्त होने का दावा
- यू ट्यूब में 2000 से ज्यादा वीडियो अपलोड
- ट्विटर फॉलोवर- 1653
- फेसबुक लाइक- 1328
- ई मैगजीन
- वीडियो मैगजीन
- प्रिंट मैगजीन
- ब्लॉग
- जी तेलगू
- जी कन्नड़
- जी तमिल
- साधना टीवी
- समया न्यूज


Click it and Unblock the Notifications