Home
News

क्या है Threads ऐप , क्यो हो रही हर तरफ चर्चा, कैसे करे इस्तेमाल ?, यहां जानें सभी डिटेल

Threads App: इंस्टाग्राम ने अपना नया ऐप Threads को लॉन्च कर दिया है। जो एक नया सोशल नेटवर्किंग ऐप है। थ्रेड ऐप का सीधा मुकाबला ट्विटर से माना जा रहा है। आपको बता दें, थ्रेड ऐप काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। हालांकि इसमें इंस्टाग्राम के कुछ फीचर्स को ऐड किए गए हैं। मेटा की मानें तो यह नया ऐप यूजर्स को सार्वजनिक बातचीत के लिए नया स्पेस प्रोवाइड करेगा। सीधी बात करें तो ट्विटर के पेड होने के बाद काफी यूजर्स ने ट्विटर से दूरियां बना ली है। जिन्हें इंस्टाग्राम इस नए ऐप की मदद से उन्हें जोड़ने की कोशिश की है। तो आईए आपको आगे बताते हैं, कि आखिर इस वक्त ये ऐप लोगों के बीच चर्चा का विषय क्यों बना हुआ है। इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। सारी जानकारी आपको आगे डिटेल्स में बताते हैं।

यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

सबसे पहले आपको बता दें, इस लेटेस्ट ऐप थ्रेड को आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे यूजर्स इसे ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से इजली डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स थ्रेड को डेस्कटॉप पर साइट से भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या है Threads ऐप ,क्यो हो रही हर तरफ चर्चा,कैसे करे इस्तेमाल ?,जानें

थ्रेड्स ऐप को लेकर पूछे गए सवाल पर मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि, थ्रेड्स को यूके सहित 100 से ज्यादा देशों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने आग कहा कि, मुझे लगता है कि एक पब्लिक कॉन्वर्सेशन ऐप होना चाहिए, जिस पर 1 अरब से अधिक लोग हों।

ये है ऐप की खासियत

इस ऐप की खासियत की बात करें तो, आपको बता दें, यह ऐप यूजर्स के कंट्रोल में है। ये यूजर्स तय करते हैं कि, उनके 'थ्रेड्स' पर कौन रिप्लाई कर सकता है। हालांकि, नए ऐप को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल भी खड़े होने लगे हैं। 'ऐप स्टोर' पर उपलब्ध इसकी डेटा गोपनीयता संबंधी जानकारी के अनुसार, 'थ्रेड्स' स्वास्थ्य, आपकी लोकेशन , वित्तीय, संपर्क, ब्राउजिंग-सर्च, सहित अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भी एकत्रित कर सकता है।

500 कैरेक्टर लिमिट

आपको बता दें, थ्रेड पर यूजर्स ज्यादा से ज्यादा 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को फोटो और वीडियो भी पोस्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। यूजर थ्रेड ऐप पर यूजर्स 5 मिनट तक का वीडियो पोस्ट कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta has launched Threads App on Thursday. Which is being discussed everywhere. Its direct competition is being considered with Twitter. So let us tell you the specialty of this app and how it will be used. Explains its complete information in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X