Scratch And Win कार्ड का ये कैसा मायाजाल, जिसने करवाया लाखों का नुकसान
आजकल हमें साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। प्रत्येक दिन किसी न किसी को स्कैमर्स अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
एक महिला को Scratch And Win कार्ड को स्क्रैच करना भारी पड़ गया और उसने अपने 23 लाख रुपये गवां दिए। चलिए इस पूरे मामले को विस्तार से जान लेते हैं।

कैसे हुई इस फ्रॉड की शुरुआत
साइबर फ्रॉड की शुरुआत एक Scratch And Win कार्ड से होती है। तिरुवंतपुरम में रहने वाली महिला को कुरियर की मदद से एक कार्ड मिलता है, जिसे स्क्रैच करने को कहा जाता है। यहां महिला को लाखों रुपये जीतने का मौका मिलता है।
जैसे ही महिला इस कार्ड को स्क्रैच करती है, वैसे ही उसे पता चलता है कि उसने 8 लाख रुपये जीते हैं। इसके बाद वह दिए गए नंबर पर कॉल करती है। यहां से महिला साइबर स्कैमर्स के जाल में फसंती चली जाती है।
इसके बाद महिला को प्राइज मनी के बारे में बताया जाता है। प्राइज मनी के बारे में सुनते ही महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, उसे लगता है कि उसे सच में पैसे मिलने वाले हैं। फिर महिला को बताया जाता है कि ये प्राइज मनी जल्द ही आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके बाद महिला को लगता है कि उसने बैठे-बिठाए 8 लाख रुपये जीत लिए हैं और वह लखपति बन चुकी है।
इसके बाद कॉलर महिला को बताता है कि आपको प्रोसेसिंग फीस और कुछ टैक्स के रुपये देने होंगे। इसके बाद वह महिला से उस प्रोसेस को पूरा करने के लिए कहता है। प्रोसेसिंग को फॉलो करने के बाद महिला को कोई छोटा-मोटा नुकसान नहीं होता है, बल्कि उसे पूरे 23 लाख का चूना लगता है।
दर्ज हुई शिकायत
इस पूरी घटना के बारे में जब महिला के पिता को पता लगा, तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट साइबर सेल में करने को कहा। इसके बाद साइबर सेल में इस मामले की शिकायत दर्ज की जा चुकी है और इस पूरे मामले की अब जांच की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








