Home
News

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

OnePlus कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में अपना एक नया स्मार्टफोन पेश करके एक नया बेंचमार्क सेट किया है। इस फोन का नाम OnePlus 9 Pro है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें आने वाला Hasselblad कैमरा सेटअप है, जिसने स्मार्टफोन फोटोग्राफी को रिडिफाइन किया है।

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

फोन का सिर्फ डिजाइन ही स्टाइलिश नहीं है बल्कि इसकी परफॉर्मेंस भी शानदार है। इसमें 888 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसने इंडियन मार्केट में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को रिडिफाइन किया है। सबसे ज़रूरी बात है कि वनप्लस 9 प्रो हस्लेब्लैड कैमरा से लैस है जो कि फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।

हमें इस फोन का काफी वक्त तक परीक्षण करने का मौका मिला। हमने इस फोन के कैमरा सेटअप से ली गई पिक्चर्स और वीडियो को खंगाला और पाया कि सभी पिक्चर्स की क्वालिटी काफी प्राकृतिक है। आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

OnePlus 9 Pro: मोबाइल फोन में Hasselblad कैमरा

वनप्लस 9 प्रो में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है, 50मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर, 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वनप्लस 9 प्रो के कैमरा को एडवांस फटोग्रफी में महारथ हासिल करने वाले हस्लेब्लैड के साथ मिलकर डेवलेप किया गया है।

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

इसके अलावा, अधिकतर देखा जाता है कि स्मार्टफोन्स का प्राइमरी लेंस अच्छा होता है लेकिन अल्ट्रा-वाइड-एंगल में डिटेलिंग की कमी होती है। अब अगर वनप्लस 9 प्रो के 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस की बात की जाए तो इसमें आपको हाई क्वॉलिटी फोटोज मिलेंगी। अगर आईफोन 12 प्रो मैक्स के साथ तुलना करें तो फ्लैगशिप वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन के कैमरा, 12 प्रो मैक्स के कैमरा से 3.2x बड़े हैं। साथ ही, अल्ट्रा- वाइड कैमरा से आप हाई-क्वॉलिटी तस्वीरें ले सकते हैं। इस फोन का 1/1.56" के अपर्चर रेट के साथ Sony IMX766 सेंसर एक फ्रीडम लेंस के साथ मिलकर यूनिक कर्व का इस्तेमाल करते हैं, जो लाइट को ठीक तरीके से आने में मदद करता है और एक अच्छी पिक्चर प्रोवाइड करता है।

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

सिर्फ इतना ही नहीं, वनप्लस 9 प्रो आपको लाइफ-लाइक इमेजेस कैप्चर करने का एक्सपीरियंस देता है। और इसका श्रेय जाता है 48MP क्सटम-बिल्ट IMX789 1/1.43" सोनी सेंसर को। टेक्नोलॉजी के कारण इस स्मार्टफोन से फटोग्रफी करने पर सीमलेस जैसा अनुभव मिलता है। इसके लिए निश्चित तौर पर 2x2 on-चिप लेंस (OCL), 12-bit RAW, डुअल नेटिव ISO और DOL-HDR जैसे फीचर्स का शुक्रियादा करना चाहिए। इसके अलावा इस फोन में फास्ट फोकस स्पीड, 64x की कलर इंफोर्मेशन फीचर्स के साथ-साथ ब्लर मोशन को कम करने की क्वालिटी और हाइयर डायनमिक रेंज वाली वीडियो भी इस फोन से शूट की जा सकती है। वनप्लस 9 प्रो, डेटाइम और नाईट शॉट्स दोनों के लिए ही एक शानदार फोन है। आपको दिन और रात दोनों में ही काफी नैचुरल कलर्स मिलेंगे।

कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए वनप्लस 9 प्रो, 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा के साथ आता है। जिसे आप 30x तक डिजिटल ज़ूम कर सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि टेलिफोटो लेंस में आपको ब्लर शॉट्स नहीं मिलेंगे। यूजर्स tilt-shift मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोन की चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि एक मोनोक्रोम लेंस है। इसे मेन कैमरा के साथ सिंक किया गया है। मोनोक्रोम लेंस खासतौर पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज को डिटेल्स और लेयरिंग देने का काम करती है।

OnePlus 9 Pro: कैमरों की कई खास क्षमताएं

Hasselblad के कैमरा की विशेषता ये है कि ये कैमरा कैपेबिलिटीज की वाइड रेंज को कवर करता है, खास तौर पर कलर साइंस। इसीलिए माना जा सकता है वनप्लस 9 प्रो में आपको तस्वीरों के एकदम एक्यूरेट कलर्स देखने को मिलेंगे। यहां तक ​​कि शटर ध्वनि को भी बदल दिया गया है, और जब भी आप किसी तस्वीर को क्लिक करते हैं, तो आपको हर बार संतोषजनक हासलब्लैड कैमरा ध्वनि सुनने को मिलती है।

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

सबसे बड़ा आश्चर्य पूरी तरह से संशोधित 'प्रो' मोड है जो अब आईएसओ, शटर गति, सफेद संतुलन आदि जैसे महत्वपूर्ण चित्र मापदंडों के लिए स्लाइडर्स का उपयोग करने के लिए सरल प्रदान करता है। इसका ऑटो मोड भी पिछले फोन के कैमरा सेटअप की तुलना में काफी बेहतर है।

इसके अलावा, Hasselblad प्रो मोड एक नए UI के साथ आता है। जिसमें आपको Hasselblad के सिग्नेचर टच से प्रोफेशन पिक्चर्स मिलेंगी। अगर आप पहले से ही अच्छी फटोग्रफी करना जानते हैं तो आप इसे मैन्युली भी कंट्रोल कर सकते हैं।

OnePlus 9 Pro के खास फीचर्स से अनुभव होगा मजेदार

आजकल फटोग्रफी सिर्फ एक हॉबी नहीं बल्कि लोगों का पैशन बन चुका है। अगर आपका पैशन भी फटोग्रफी है तो सिर्फ प्रोफेशनल DSLR यूनिट ही नहीं बल्कि वनप्लस 9 प्रो का कैमरा सेट-अप भी आपको प्रोफेशन फटोग्रफी जैसा अहसास दिलाएगा। चाहें फोटोज कैप्चर करना हो या वीडियो रिकॉर्ड करना हो, वनप्लस 9 प्रो आपको अनुभव को और ज्यादा शानदार बना देगा। वनप्लस 9 प्रो में आपको नैचुलर कलर्स वाली फोटोज मिलेंगी जो लाइफ-लाइक इमेजेस जैसा अनुभव देंगी। इस हैंडी डिवाइस से आप खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं और साथ ही अपना फोटोग्रफी का पैशन भी पूरा कर सकते हैं।

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

इस फोन का Hasselblad कैमरा OnePlus 9 की फोटोग्राफी को भी काफी शानदार बनाता है। OnePlus 9 Pro में वीडियो कैप्चर करने की क्षमताओं को रिडिफाइन किया है। इसके लिए इस फोन में मौजूद हाइपर रियलस्टिक 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता है, जिसे 30fps की दर पर शूट किया जा सकता है। आमतौर पर ऐसे स्मार्टफोन 10-bits RAW format के साथ आता है, लेकिन OnePlus 9 Pro में 12-bits RAW Format दिया गया है। इसके अलावा इस फोन का मुख्य कैमरा 16x पिक्सल काउंट के 1080p स्टैंडर्ड के साथ आता है।

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

इन सभी चीजों के अलावा भी इस वीडियो में काफी सारी खास चीजें हैं। आप इस फोन से 120fps से 4K वीडियो शूट कर सकते हैं। इस कैमरा फीचर का DOL-HDR इस चीज को कंफर्म करता है कि बैकलिट वातावरण के ऑब्जेक्ट्स भी एक साफ आ सकें। OnePlus 9 Pro नाइटस्कैप वीडियो 2.0 के साथ आता है, जो कम रोशनी वाली जगहों पर भी ब्राइट और डीटेल्ड वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने टाइम लैप्स, पोर्ट्रेट वीडियो,
शॉट्स के सुपर स्टैबलाइजेशन, फोकस ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

एक कंप्लीट कैमरा स्मार्टफोन

OnePlus 9 Pro के कई खास कैमरा फीचर्स, जो इसे बनाते हैं एडवांस फोटोग्राफी स्मार्टफोन

वनप्लस 9 प्रो असल में एक बेहतरीन स्मार्टफोन फोटोग्राफी वाला फोन है। इस फोन के कई बेहतरीन कैमरा फीचर्स और उनके रिव्यू करने के बाद हमें मिले परिणाम को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि OnePlus 9 Pro एक कंप्लीट कैमरा स्मार्टफोन है, जो फोन फोटोग्राफी को एक नए बेंचमार्क पर सेट करने जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus company has set a new benchmark by introducing a new smartphone in the world of flagship smartphones. The name of this phone is OnePlus 9 Pro. We got a chance to test this phone for a long time. We looked at the pictures and videos taken from the camera setup of this phone and found that the quality of all the pictures is quite natural. Let us tell you about it in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X