iPhone 17 में iPhone 16 से क्या नया होगा? क्या करना चाहिए इंतजार?
iPhone 17 का इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा है। नया लाइनअप 9 सितंबर को एंट्री लेने वाला है। नए आईफोन 17 में कई बड़े अपग्रेड होंगे। सीरीज में इस बार प्लस मॉडल की जगह Air मॉडल भी लाया जा रहा है। जिसे अब तक का सबसे स्लिम मॉडल भी बताया जा रहा है।
ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कंपनी नए आईफोन 17 में क्या अपग्रेड करने वाली है, जिनकी वजह से इसकी खूब चर्चा है। iPhone 17 की कीमत क्या हो सकती है। ये भी यहां बताने वाले हैं।

iPhone 17 के टॉप अपग्रेड
120Hz ProMotion डिस्प्ले- इस बार iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि पहले बेस वेरिएंट में 60Hz डिस्प्ले मौजूद है।
A19- परफॉर्मेंस के लिए नए आईफोन में A19 बायोनिक चिपसेट लगाया जाएगा, जो पिछले चिपसेट से परफॉर्मेंस में काफी एफिशिएंट होगा।
24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा- सेल्फी कैमरा को अपग्रेड किया जा सकता है, जो सेल्फी लवर्स के लिए बेहतरीन होगा।
Wi-Fi 7 और इन-हाउस मॉडम- Apple का पहला इन-हाउस 5G मॉडम और Wi-Fi 7 चिप मिल सकता है। यह iOS 26 पर चलेगा।
iPhone 17 Air एक्सपेक्टेड फीचर्स
iPhone 17 Air 5.5mm स्लिम होगा। इसका वजन 150 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन में ग्लास और टाइटेनियम बिल्ड देखने को मिल सकता है, जिसके रियर पैनल पर सिंगल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा, फोन में 6.6-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A19 सीरीज चिप दी जाने की संभावना है, जिसे 12GB RAM के साथ जोड़ा जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा और 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। आखिर iPhone 17 Air को 2900mAh बैटरी से लैस किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








