बारिश में फोन भीग जाए या पानी में गिर जाए तो क्या करें...?
क्या आप फोन बारिश में भीग गया है...? क्या आपके फोन पानी में गिर गया है...? अगर आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। आमतौर पर बारिश हर किसी को पसंद आती है लेकिन अगर हम बारिश में बाहर हो तो सबसे ज़्यादा टेंशन हमें फोन की होती है।

बारिश में अपने फोन को भीगने से बचाने के लिए हम हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी कभी-कभी फोन भींग ही जाता है, या फिर कभी-कभी फोन पानी में गिर जाता है। अगर ऐसा हो जाए तो क्या करें? आपको बिल्कुल भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं है अगर आपका फोन भीग गया है तो नीचे बताई गई तरकीब को पढ़ें।
फोन पानी में भीग जाएं तो क्या करें
स्टेप 1: अगर आपका फोन भीग गया है तो सबसे पहले उसे ऑफ कर दें, अगर वो ऑन है तो। किसी भी बटन को दबाने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं होगा।
स्टेप 2: अगर आपके फोन से बैटरी निकल सकती है तो बैटरी, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड को रिमूव कर दें। अगर बैटरी नॉन-रिमूवेबल है तो शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है।
स्टेप 3: अब फोन को पंखे या किसी हेयर ड्रायर की मदद से सुखाने की कोशिश करें। अगर फोन में पानी दिख रहा है तो हल्के हाथों से नैपकिन से वाइप करें।
स्टेप 4: अगर आपके पास ड्रायर नहीं है तो फोन को आप सूखे चावलों में भी रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि चावल आपके फोन के हैडफोन जैक में ना जाए। फोन को 24 घंटे के लिए सूखने दें।
स्टेप 5: चावल से फोन को निकालकर अब ऑन करें। ऑन नहीं हो रहा है तो चार्जिंग पर लगाएं।
स्टेप 6: अगर फिर भी दिक्कत आ रही है तो रिपेयर शॉप पर जाएं।
सभी ख़बरों से रहें अपडेट
टेक वर्ल्ड की ऐसी ख़बरों के साथ-साथ सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल समेत स्मार्टफोन की सभी नई-पुरानी ख़बरों से हमेशा खुद को अपडेट रखने के लिए आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








