Home
News

अगर गलती से किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं पैसे तो उठाएं ये कदम

आजकल हर कोई पैसों का लेन-देन ऑनलाइन करता है। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के कई तरीके हैं, आप यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक टू बैंक पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इस तरह ट्रांसफर करने में कई बार गड़बड़ी भी हो जाती है और जल्दबाज़ी में पैसे किसी गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। अगर आपको साथ भी ऐसा हुआ है तो इस खबर को पढ़ें जहां हम आपको बताएंगे कि अगर गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं तो क्या करें-

अगर गलती से किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं पैसे तो उठाएं ये कदम

पुष्टि करें

मान लीजिए आप किसी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं तो ट्रांसफर करने के तुरंत बाद उस व्यक्ति से पुष्टि करें कि उसके खाते में पैसे पहुंचे या नहीं। अगर सही व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांजेक्शन नहीं हुई है तो चेक करें कि आपने किस खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।

बैंक को बताएं

अगर आरने गलती से किसी दूसरे के खाते में पैसे भेज दिए हैं तो बिना देरी किए सबसे पहले बैंक को बताएं कि आपने गलती से किसी गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। बैंक को ट्रांसजेक्शन की सारी डिटेल्स दें, जैसे तारीख और समय, अपना अकाउंट नंबर और जिस अकाउंट नंबर में भूल से पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसके बारे में भी ब्योरा दें।.

ब्रांच में जाएं

हालांकि कई बार ऐसा भी होता है जब आप अकाउंट नंबर या आईएफसी कोड गलत भर देते हैं, ऐसे में पैसे खुद ब खुद वापिस क्रेडिट हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके पैसे नहीं आते हैं कि ब्रांच में जाएं। मैनेजर से मिले, अगर आपकी ट्रांसजेक्शन किसी और बैंक में हो गई है तो पैसे वापिस आ जाएंगे।

पैसे आने में लग सकता है समय

अगर आपकी मनी किसी अन्य बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई है तो वापिस आने में समय लगता है। अमूमन बैंक इसके लिए 2 महीने का समय देते हैं। इसके अलावा आप बैंक से पता कर सकते हैं कि किस शहर की किस ब्रांच के किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है। इसके बाद आप उस ब्रांच में बात कर आप भी अपने पैसे की वापसी का प्रयास कर सकते हैं।

बैंक के निर्देश

गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के बाद एक मैसेज भी रिसीव होता है जिसमें लिखा होता है कि अगर आपकी ट्रांसजेक्शन गलत खाते में हुई है मैसेज करें। बता दें कि आरबीआई की गाइडलाइन्स के मुताबिक अगर ऐसा कुछ होता है तो हर एक बैंक की जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द इसके लिए कदम उठाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays everyone does money transactions online. There are many ways to transfer money online, you can transfer bank to bank money through UPI, mobile banking or net banking. But in this way, there are many problems in transferring and in a hurry money is transferred to a wrong account.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X