अब चीन में नहीं चलेंगे Whatsapp और Threads, Apple को मिला ऐप्स हटाने का आदेश
Apple ने चीन में अपने एप्पल ऐप स्टोर से Meta के दो बड़े ऐप्स को हटा दिया है। जिन ऐप्स को Apple ने हटाया है उनके नाम Whatsapp और Threads है। Apple का कहना है कि चीनी सरकार के कहने पर उसने यह कदम उठाया है। चलिए जानते हैं आखिर Apple ने Whatsapp और Threads को अपने ऐप स्टोर से क्यो हटाया है।
दरअसल, चीन की सरकार ने आदेश दिया था कि Apple अपने ऐप स्टोर से इन दोनों ऐप्स को हटा दें। आदेश मिलने के बाद Apple ने आज ही यानी 19 अप्रैल 2024 को Whatsapp और Threads को अपने ऐप स्टोर हटाने की जानकारी दी है। अब चीन में एप्पल के यूजर्स इन दोनों ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, चीन की सरकार ने अपने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए Apple को इन ऐप्स को हटाने का आदेश दिया था। लेकिन Meta के अन्य ऐप्स जैसे Facebook, Instagram और Massenger अभी भी काम कर रहे हैं। इन तीनों ऐप्स के अलावा चीन में Elon Musk की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X और YouTube भी काम कर रहे हैं।
एक लेटेस्ट रिपोर्ट में एप्पल ने स्टेटमेंट दिया है कि चीन की साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने ऐप स्टोर से इन दोनों ऐप Whatsapp और Threads को हटाने का आदेश दिया है। एप्पल ने अपने बयान में आगे कहा है कि हम जिस देश में काम करते हैं, वहां के नियमों का पालन करना पड़ता है, फिर चाहे हम उन नियमों से सहमत हो या नही हों।

फिलहाल Meta की ओर से चीनी सरकार के द्वारा लिए गए इस एक्शन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और ना ही चीनी सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब देखना यह होगा कि Whatsapp और Threads के एप्पल ऐप स्टोर से हटाए जाने के बाद Meta चीनी सरकार से इन्हें दोबारा लिस्टेड करवाने के लिए क्या कदम उठाती है।


Click it and Unblock the Notifications








