Home
News

WhatsApp ने बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जाने क्यों?

WhatsApp ने बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जाने क्यों?

WhatsApp ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में फरवरी में भारत में रिकॉर्ड 45 लाख से ज्यादा खराब अकाउंट पर रोक लगा दिया है। व्हाट्सएप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच, "4,597,400 व्हाट्सएप अकाउंट पर रोक लगा दिया गया था और इनमें से 1,298,000 अकाउंट को एक्टिव तरिके से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

व्हाट्सएप ने अपनी मंथली रिपोर्ट में आगे बताया कि उसे 2,804 शिकायतें मिलीं। जिनमें से 12,548 पर रोक की अपील की गई लेकिन व्हाट्सएप ने केवल 495 के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा, मंच को 14 सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट भी मिलीं, जिसमें से 2 अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि फरवरी में व्हाट्सऐप ब्लॉक किए गए यूजर्स की संख्या पिछले महीने की तुलना में दोगुनी हो गई। जनवरी में, व्हाट्सएप ने 2,918,000 अकाउंट पर रोक लगा दिया, लेकिन फरवरी में, इस मंच ने 16,79,400 और अकाउंट पर रोक लगा दिया।

WhatsApp ने बैन किए 45 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जाने क्यों?

व्हाट्सएप के एक आधिकारी ने दिया बयान

"व्हाट्सएप के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, कि "व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस के बीच दुरुपयोग को रोकने में काम कर रहा है। सालों से, हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों और प्रक्रियाओं में, क्रम में लगातार निवेश किया है। हमारे प्लेटफॉर्म पर हमारे यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए। आईटी नियम 2021 के मुताबिक, हमने फरवरी 2023 के लिए अपनी रिपोर्ट पब्लिश्ड की है।

भारत में सबसे ज्यादा व्हाट्सएप यूजर्स

स्टेटिस्टा के मुताबिक, 487 मिलियन से ज्यादा सक्रिय यूजर्स के साथ व्हाट्सएप के भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। बता दें कि यूजर्स नबर हर साल 16.6% की दर से बढ़ रही है। इसलिए, यूजर्स के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म बनाने के लिए, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप चैट के बीच एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रोवाइट करता है ताकि मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के बीच सुरक्षित रहें। इसके अलावा, यह ब्लॉक और रिपोर्ट ऑप्शन जैसी कई सुविधाएँ भी प्रोवाइट करता है, ताकि यूजर्स किसी भी अकाउंट की रिपोर्ट कर सकें अगर उन्हें यह पता चलता है कि यह प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन कर रहा है, जैसे कि स्पैमिंग या उन्हें परेशान करना।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp further stated in its monthly report that it received 2,804 complaints. Out of which 12,548 were appealed against but WhatsApp took action against only 495.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X