Home
News

व्हाट्सऐप पर नए फीचर्स की टेस्टिंग, बदलेगा ऐप इस्तेमाल करने का तरीका

By Agrahi

व्हाट्सऐप ने पिछले कुछ ही समय में कई नए फीचर्स पेश किए हैं। जन्हें एंड्रायड बीटा के बाद अब अन्य यूज़र्स भी इस्तेमाल कर रहे हैं। अब लगता है व्हाट्सऐप एक अन्य नए और मजेदार फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर शुरू कर चुका है।

नए फीचर्स की टेस्टिंग शुरू, अब व्हाट्सऐप बदलेगा अंदाज

एंड्रायड पुलिस की एक रिकॉर्ड के मुताबिक एंड्रायड 7.1 नॉगट के अपडेट के साथ ऐप शॉर्टकट उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा जो व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.17.277 का इस्तेमाल का रहे हैं। यानी कि यदि आप एंड्रायड 7.1 नॉगट यूज़र हैं और व्हाट्सऐप का ओल्डर वर्जन इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह फीचर नहीं मिलेगा।

क्या है खास

क्या है खास

नए ऐप शॉर्टकट के जरिए यूज़र्स ऐप के जिस फंक्शन को ओपन करना चाहें उसे केवल एक शॉर्टकट से ओपन कर पाएंगे। इसके लिए आपको व्हाट्सऐप में जाकर उस फंक्शन को ओपन नहीं करना होगा, बल्कि इन शॉर्टकट की मदद से आप यह कर पाएंगे।

कैसे मिलेगा नया फीचर

कैसे मिलेगा नया फीचर

आपका डिवाइस यदि एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है और आप लेटेस्ट बीटा वर्जन व्हाट्सऐप इंस्टॉल किए हैं तो आपको यह ऐप शॉर्टकट व्हाट्सऐप के आइकॉन पर लॉन्ग प्रेस करने से मिल जाएगा।

क्या होंगे आप्शन

क्या होंगे आप्शन

नए ऐप शॉर्टकट फीचर में यूज़र्स को स्टार्ड मैसेज, नई चैट और कैमरा जैसे आप्शन मिलेंगे। यानी कि सीधे होम स्क्रीन से नई चैट शुरू कर सकेंगे और स्टार्ड मैसेज देखने के लिए भी आपको व्हाट्सऐप ओपन करने की जरुरत नहीं।

होमस्क्रीन पर कर सकते हैं मूव

होमस्क्रीन पर कर सकते हैं मूव

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ऐप शॉर्टकट को स्क्रीन पर कहीं भी मूव किया जा सकता है। इसे यूज़र्स ड्रैग और ड्रॉप ककर एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही यह एक इंडिपेंडेंट शॉर्टकट की तरह होम स्क्रीन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Latest WhatsApp beta for Android gets App Shortcuts. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X