WhatsApp Web से अब यूज़र्स कर पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉल, जानिए कैसे
अब तक आप सिर्फ स्मार्टफोन पर ही व्हाट्सऐप के ज़रिए ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते थे। लेकिन अब जल्द ही आप वेब पर भी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। व्हाट्सऐप बहुत जल्द अपने वेब वर्ज़न पर वॉयस और वीडियो कॉल सपोर्ट लेकर आने वाला है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। ये फीसर फिलहाल बीटा में है यानि अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही इसे पब्लिकली एवेलेबल करा दिया जाएगा।
अब वेब पर हो सकेगी व्हाट्सऐप कॉल
WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है व्हाट्सऐप के वेब/ डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए लेटेस्ट अपडेट वर्ज़न 2.2043.7 में ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर को इंटीग्रेट कर दिया गया है। WABetaInfo ने इस फीचर को टेस्ट किया है और इसके कुछ स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया है।
पॉप-अप विंडो होगी ओपन
स्क्रीनशॉट्स में देखा जा सकता है कि जब वेब पर कॉल आएगी तो एक पॉप-अप विंडो ओपन जाएगी, जहां आपको कॉल उठाने और काटने करने के ऑप्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां एक इग्नोर का ऑप्शन भी दिया जाएगा। साथ ही कॉल करते हुए एक विंडो ओपन होगी जो काफी छोटी होगी, इसमें वीडियो स्टार्ट करने, म्यूट और डिकलाइन के ऑप्शन दिखाई देंगे।
लैपटॉप से ही कर पाएंगे कॉल रिसीव
इस फीचर के आने से यूज़र्स को काफी सुविधा मिल जाएगी क्योंकि अक्सर लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने के दौरान कॉल आने पर फोन की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब इसके लिए यूज़र्स डायरेक्ट अपने लैपटॉप से ही कॉल अटैंड कर सकेंगे। वेब पर पहले मैसेजेस की सुविधा उपलब्ध दी और अब कॉल का फीचर जुड़ने के लिए इसे और भी उपयोगी बना दिया जाएगा।
ग्रुप कॉल भी हो सकेगी
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये फीचर ग्रुप ऑडियो, वीडियो कॉल को भी सपोर्ट करेगी। हालांकि, फिलहाल ये फीचर वेब क्लाइंट से जोड़ा नहीं गया है लेकिन जल्द ही इसकी भी टेस्टिंग की जाएगी। गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने फिलहाल इस फीचर के बारे में कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। और ना ही ये बताया गया है कि इसे पब्लिक के लिए एवेलेबल कराया जाएगा


Click it and Unblock the Notifications








