Home
News

WhatsApp पर अब मिलेगा रिकॉर्डिंग फीचर

By Neha Kashyap

वॉट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप पर अब लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर आने वाला है। इस फीचर को फिलहाल वॉट्सएप के बीटा वर्जन पर देखा गया है और इसकी टेस्टिंग चल रही है।

टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। वॉट्सएप के नए फीचर लॉक्ट रिकॉर्डिंग की बात करें, तो ये एंड्रॉइड बीटा वर्जन नंबर 2.18.102 पर नजर आया है।

ये फीचर कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो वॉयस मैसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

WhatsApp पर अब मिलेगा रिकॉर्डिंग फीचर

वॉट्सएप लॉक्ड रिकॉर्डिंग फीचर में यूजर्स लॉक सेट करके मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे और ये मैसेज तब तक रिकॉर्ड होगा, जब तक इसे सेंड या कैंसिल नहीं किया जाएगा।

इससे पहले वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग फीचर में रिकॉर्ड बटन को टैप के बाद होल्ड करके तब तक रखना होता था, जब तक यूजर मैसेज रिकॉर्ड नहीं कर लेता है।

इसके बाद ये वॉयस मैसेज डायरेक्ट सेंड हो जाता है, लेकिन नए फीचर में आपके पास रिकॉर्डिंग सेंड करने और कैंसिल करने का भी ऑप्शन होगा।

अगर आप इस फीचर को ट्राई करना चाहते हैं, तो इसके आपको वॉट्सएप बीटा प्रोग्राम गूगल प्लेस्टोर से अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना होगा और ऐप को लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.18.102 के साथ अपडेट करना होगा।

रिकॉर्डिंग को लॉक करने के लिए आपको रिकॉर्ड बटन प्रेस करके ऊपर की तरफ ड्रेग करना होगा और आपकी रिकॉर्डिंग लॉक हो जाएगी।

बता दें कि वॉट्सएप पर पिछले कुछ समय में कई फीचर्स आए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पसंद डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को पसंद किया गया था, जिसमें यूजर्स मैसेज भेजने के बाद भी डिलीट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The latest Android beta users of WhatsApp get the Locked Recording feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X