व्हाट्सऐप का नया फीचर, अब किसी और ऐप की नहीं पड़ेगी जरूरत
व्हाट्सऐप ने हाल ही में कई नए फीचर पेश किए हैं। जिनमें से की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है तो कई, यूज़र्स अब इस्तेमाल कर पाएंगे। अब व्हाट्सऐप ने एक और नया फीचर पेश किया है जिसमें सभी तरह की फाइल को शेयर करने का सपोर्ट दिया गया है।

इससे पहले व्हाट्सऐप ने पीडीएफ फाइल्स को शेयर करने की सुविधा दी थी। जिसमें सिर्फ 100एमबी तक की फाइल ही यूज़र शेयर कर सकते थे। पीडीएफ के बाद, सीएवी, डॉक, पीपीटी, टीएक्सटी, आरटीएफ जैसी फाइल भेजेने की सुविधा भी यूज़र्स को दी गई।
हालाँकि इस नए फीचर की मदद से अब यूज़र्स किसी भी तरह की फाइल शेयर कर पाएंगे। इसमें एपीके फाइल भी शामिल है।
व्हाट्सऐप करें अपडेट
व्हाट्सऐप के नए फीचर को पाने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वह्ट्सऐप को अपडेट करना होगा। इसके बाद आपको नया अपडेट व्हाट्सऐप पर मिल जाएगा। वहीं आईफोन यूज़र ऐप स्टोर में जाकर ऐप को अपडेट कर सकते हैं।
मीडिया बंडलिंग
हाल ही में व्हाट्सऐप ने एक मीडिया बंडलिंग का फीचर भी पेश किया था, जिसमें आप जितनी भी मीडिया फाइल शेयर करें वह एक साथ ही दिखाई देती है। यह काफी कुछ फेसबुक से मिलता जुलता है।


Click it and Unblock the Notifications








