व्हाट्एप ने क्यों रिवाइज़ किया टैगलाइन फीचर
व्हाट्सएप ने हाल ही में अपना फोटो फीचर लांच किया है जिसमें आप अपनी दैनिक गतिविधि को तस्वीर के रूप में डाल सकते हैं।
हाल ही में अचानक से सुबह उठकर व्हाट्सएप देखने वालों को मार्क का सरप्राइज मिला। जी हां, इस सरप्राइज में व्हाट्सएप का लुक ही बदल गया था। लोगों के द्वारा लिखा गया स्टेटस अब बदल चुका था और उनको हर दिन एक पिक्चर को अपलोड करने का स्पेशल स्टेटस फीचर दे दिया गया था। पर व्हाट्सएप के पूरी तरह संतुष्ट लोगों को मार्क का ये सरप्राइज रास नहीं आया और उन्होंने इसकी आलोचना कर डाली।

व्हाट्सएप के इस नए की आलोचना बहुतेरे लोगों ने फेसबुक और ट्वीटर पर सबसे ज्यादा की। और तो और लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर भी कमेंट देना शुरू किया कि उन्हें पुराना वर्जन ज्यादा पसंद था। अगर आप इस फीचर को ध्यान से देखें तो यह फीचर आपको स्नैपचैट से इंस्पायर दिखेगा।
हालांकि, व्हाट्सएप इसे यूनिक फीचर के तौर पर ही पेश कर रहा है ताकि लोग तस्वीरों के माध्यम से अपनी बात को ज्यादा अच्छी तरीके से ज़ाहिर कर पाएं। लेकिन ट्विटर यूजर WABetaInfo ने हाल ही में ख़बर लीक की है कि व्हाट्सएप अपने टेक्स्ट स्टेटस फीचर को टैगलाइन के नाम से ला सकता है।
इस बात की संभावना कहीं ज्यादा है कि ऐसा हो, क्योंकि अब तक ट्विटर यूजर WABetaInfo ने जितनी भी बातों के बारे में बताया है या किसी ख़बर व फीचर को लीक किया है, वो लगभग सही ही निकली है। आपको बता दें कि अगर ये फीचर आ जाता है तो लोग आसानी से अपने स्टेटस पर कुछ लिख पाएंगे और इमोजी भी लगा पाएंगे। साथ ही लीक के मुताबिक, प्राइवेसी सेटिंग में कुछ फर्क लाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







