Home
News

व्हाट्सएप का शानदार फीचर, अब 'गलती' से भी नहीं होगी 'गलती'

व्हाट्सएप अपने एंड्रायड यूज़र्स के लिए भेजे हुए मैसेज को एडिट करने का मजेदार फीचर ला रही है।

By Agrahi

व्हाट्सएप शुरू से ही अपने यूज़र्स को वो सेवाएं और सुविधाएं देता रहा है जिसकी उन्हें जरुरत रही है। पहले वॉयस कॉल, फिर जिफ फाइल शेयरिंग और विडियो कॉल, यह सभी डिमांड व्हाट्सएप ने पूरी की हैं। इसके अलावा फोटो एडिट करना, डूडल जैसे कूल फीचर्स का प्रयोग, व्हाट्सएप को और भी मजेदार बनाता है।

व्हाट्सएप का शानदार फीचर, अब 'गलती' से भी नहीं होगी 'गलती'

हाल ही में सुनने में आया था कि व्हाट्सएप आईफोन बीटा वर्जन पर एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए यूज़र्स मैसेज को भेजने के बाद भी एडिट कर पाएंगे। इतना ही नहीं यूज़र्स को मैसेज वापस लेने की भी अनुमति होगी। अब खबर है कि व्हाट्सएप ने एंड्रायड बीटा वर्जन पर भी इस फीचर्स को टेस्ट किया है।

WABetaInfo ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, 'व्हाट्सएप के बीटा में यूज़र द्वारा भेजे जा चुके मैसेज को एडिट करने की सुविधा जोड़ी गई है। इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है।

व्हाट्सएप का शानदार फीचर, अब 'गलती' से भी नहीं होगी 'गलती'

लेकिन इस फीचर से यूज़र्स को अपने रिसेंटली भेजे मैसेज में ही सुधार करने की मदद मिलेगी, किसी पुराने मैसेज को एडिट नहीं किया जा सकेगा। WABetaInfo ने यह भी बताया है कि यह फीचर मौजूदा रूप में व्हाट्सएप बीटा के iOS 2.17.1.869 वर्जन पर मिलेगा।

बता दें कि व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली चैटिंग एप है। इसकी लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में काफी अधिक है। भारत में व्हाट्सएप करीब 10 भाषाओँ में उपलब्ध है, वहीं दुनिया भर में 50 अलग भाषाओँ में इसकी सेवाएं दी जा रही हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp could soon let android users to recall or edit sent messages. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X