डिलीट करने के बाद भी पढ़े जा सकते हैं व्हाट्सएप मैसेज ?
अगर आप वॉट्सएप यूजर हैं, तो आपको पता होगा कि हाल ही में वॉट्सएप पर एक नया फीचर डिलीट टू ऑल आया है। इस फीचर में आप भेजे गए मैसेज को अपने फोन के अलावा दूसरे के फोन से भी डीलिट कर सकते हैं। ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि वॉट्सएप के हर फीचर को किसी न किसी ट्रिक या थर्ड पार्टी ऐप के जरिए ब्रेक किया जा सकता है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही हैं, जिसके अनुसार, एक थर्ड पार्टी ऐप के जरिए आप वॉट्सएप पर से डिलीट किए जा चुके मैसेज को भी बड़ी आसानी से पढ़ सकते हैं।

स्पेन के ब्लॉगर एंड्रॉयड जेफे ने अपने ब्लॉग में बताया कि वॉट्सएप डिलीट किए गए मैसेज हैंडसेट के नोटिफिकेशन लॉग में मौज़ूद रहते हैं। ब्लॉग में कहा गया, "हमने पाया कि मैसेज एंड्रॉयड सिस्टम के नोटिफिकेशन रजिस्टर में मौज़ूद रहते हैं। इसका मतलब है कि आपको नोटिफिकेशन रिकॉर्ड तक पहुंचना है और आप डिलीट किए हुए मैसेज को भी पढ़ सकते हैं।"
ब्लॉग में बताया गया कि थर्ड पार्टी ऐप Notification History [4.3+] के जरिए कोई भी डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेजेस को पढ़ सकता है। आपको बता दें कि ये ऐप गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद है, जहां से आप भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि आपको बता दें कि इस ऐप के जरिए आप डिलीट किए गए मैसेज को सिर्फ तब तक ही पढ़ सकेंगे, जब तक कि आपने फोन को रिस्टार्ट न किया हो। रिस्टार्ट होने के बाद ये मैसेज लॉग से भी डिलीट हो जाएंगे। वहीं, आप डिलीट हुए मैसेज में से सिर्फ 100 कैरेक्टर ही पढ़ पाएंगे, इससे ज्यादा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








