Home
News

WhatsApp पर शुरू होगी फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन, DeepFakes पर लगेगी लगाम

WhatsApp Fact-Checking Helpline: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp को दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स के काम को आसान बनाने और उनकी सिक्योरिटी के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है।

व्हाट्सऐप ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई नए सिक्यॉरिटी और सेफ्टी फीचर्स पेश किए हैं। लेकिन अब पेरेंट कंपनी Meta और Misinformation Combat Alliance (MCA) ने एक हेल्पलाइन लॉन्च करने की घोषणा किया है।

WhatsApp पर शुरू होगी फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन,  DeepFakes पर लगेगी लगाम

अभी वर्तमान में सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की सबसे बड़ी चिंता गलत जानकारी, डीपफेक्स (Deepfakes) और AI-जेनरेटेड गलत खबरों को फैलने से बचाना है।

Meta और Misinformation Combat Alliance गठबंधन ने बताया कि, व्हाट्सऐप पर डीपफेक्स और एआई-जेनरेटेड गलत सूचना को रोकने के लिए एक अलग फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन को जल्द ही लॉन्च किया जाएग।

WhatsApp पर शुरू होगी फैक्ट-चेकिंग हेल्पलाइन,  DeepFakes पर लगेगी लगाम

आपको बता दें, इस हेल्पलाइन को सभी आम लोगों के लिए अगले महीने मार्च 2024 से उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से जेनरेट होने वाली इमेज की पहचान की जा सकेगी।

मेटा के अनुसार नई हेल्पलाइन से व्हाट्सऐप पर लोगों को भरोसा और वेरिफाइड इन्फॉर्मेशन पाने में काफी मदद मिलेगी। बता दें, यह हेल्पलाइन Misinformation Combat Alliance और स्वतंत्र फैक्ट चेकर्स के एक नेटवर्क रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की मदद से चलेगा।

हेल्पलाइन की मदद से व्हाट्सऐप उपभोक्ता डीपफेक्स के बारे में WhatsApp Chatbot को अलर्ट भेज सकेंगे। यह चैटबॉट हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलगू को सपोर्ट करेगा।

ऑर्गनाइजेशन के अनुसार यूजर्स की ओर से भेजे जाने वाले मैसेजेस को फैक्ट-चेकर्स, इंडस्ट्री पार्टनर्स और डिजिटल लैब्स को फॉरवर्ड किया जाएगा। इनके द्वारा कॉन्टेन्ट को एसेस करने के साथ ही वेरिफाई भी किया जाएगा। इसके साथ सही और गलत होने की स्थिति में इस जानकारी को डीबंक किया जाएगा।

मेटा और Misinformation Combat Alliance ने आगे बताया कि इस प्रोग्राम का आधार Detection (पहचान), Prevention (रोकथाम), Reporting (शिकायत) और Driving Awareness(जागरूकता) है।

इसके अलावा व्हाट्सऐप लगातार पिछले कुछ दिनों से उन व्हाट्सऐप अकाउंट को बैन कर रहा है जो फेक हैं। इसके अलावा Forward मैसेज के लिए भी लिमिट तय कर दी गई है। हालांकि इसके बाद भी प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना को फैलने से पूरी तरह से नहीं रोका जा सका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta has announced the launch of a new helpline to prevent misinformation on WhatsApp. With the help of the helpline, WhatsApp users will be able to send alerts about deepfakes to WhatsApp Chatbot. This chatbot will support Hindi, English, Tamil and Telugu.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X