साल 2016 में व्हाट्सएप पर आए वो फीचर्स, जिनका सभी को था इंतजार
व्हाट्सएप पर इस साल यूज़र्स को मिले कुछ बेस्ट फीचर्स।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता है। चाहे बात गैजेट्स की हो या एप्स की, आपको हर कहीं कुछ बेहतर नज़र आएगा। सबकी चाहिती और दुनिया में सबसे अधिक पोपुलर चैटिंग एप व्हाट्सएप ने साल 2016 में कई बदलाव देखें हैं।

फेसबुक द्वारा अधिग्रहित इस एप में कंपनी ने ऐसे कई फीचर्स जोड़े हैं जिनका यूज़र्स को काफी समय से इंतजार था। तो कई ऐसे फीचर्स भी हैं जिनकी जरुरत थी और जिन्होंने व्हाट्सएप को हम सभी के लिए और अधिक सिक्योर बनाया।
तो चलिए एक नज़र डालते हैं इन फीचर्स पर-
जिफ
व्हाट्सएप ने हाल ही में जिफ शेयर करने का ऑप्शन अपने यूज़र्स को दिया। जिस फन को शायद कई यूज़र्स मिस कर रहे थे। आज व्हाट्सएप पर ढेरों जिफ शेयर किए जाते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
फोटो एडिटिंग
एक और मजेदार फीचर आया फोटो एडिटिंग का। इस फीचर्स के जरिए यूज़र किसी भी फोटो को भेजने से पहले उसे एडिट कर सकते हैं और उसमें डूडल, इमोटिकॉन आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विडियो कॉल
व्हाट्सएप यूज़र्स को बेसब्री से इंतजार था विडियो कॉल सेवा का, जो की साल 2016 में यूज़र्स को मिली। अब व्हाट्सएप एक ऐसी एप बन गई है, जिसमें आप चैटिंग के अलावा भी सभी कुछ कर सकते हैं। ये है ऑल इन वन एप।
एंड टू एंड एन्क्रिप्शन
व्हाट्सएप ने एक बेहद जरुरी अपडेट साल 2016 में अपडेट किया। जिसके चलते एप और अधिक सिक्योर हुई। एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के जोड़े जाने से यूज़र की सभी व्हाट्सएप चैट सिक्योर हुई, मैसेज भेजने वाले और रिसीव करने वाले यूज़र के अलावा कोई भी मेसेज नहीं देख सकता। व्हाट्सएप की कॉल भी एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड हैं, यह सिर्फ दो लोगों के बीच ही रहेगी।
नए फॉन्ट
चैटिंग स्टाइल को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए व्हाट्सएप ने कुछ नए फॉन्ट स्टाइल ट्राई किए जिनमें बोल्ड, इटैलिक आदि स्टाइल शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







