व्हाट्सऐप पर एक और नया फीचर, अब स्टेटस होगा और मजेदार
पिछले कुछ हफ़्तों में व्हाट्सऐप पर कई नए फीचर्स देखे गए हैं। इन फीचर्स से व्हाट्सऐप में काफी कुछ बदल गया है। साथ ही कई नए फीचर्स ने इस ऐप को और भी शानदार बना दिया है। हाल ही में व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर एक और नया फीचर देखा गया है। जिसे व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.17.291 पर स्पॉट किया गया है। यह व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट वर्जन है।
एंड्रायड पुलिस की रिपोर्ट में इस फीचर को सबसे पहले दिखाया गया है। फिलहाल यह फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रायड यूज़र्स को नहीं दिखेगा।

इस नए फीचर में यूज़र्स को स्टेटस टैब पर एक पेन आइकॉन दिखेगा, जो स्क्रीन के बॉटम में दिया गया है। इस आइकॉन पर क्लिक करने से यूज़र्स अपने स्टेटस का बैकग्राउंड कलर, फॉन्ट और इमोजी चुन सकते हैं।

व्हाट्सऐप एक ऐसी मैसेजिंग ऐप है जिसे हर कोई इस्तेमाल करना पसंद करता है। इस ऐप पर पेश किए गए नए फीचर्स से ऐप और भी बेहतर हो गई है। इस ऐप को दुनियाभर में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सऐप पर यूज़र्स की कई डिमांड होती है, जिनमें से कई फीचर को ऐप पेश कर चुकी है और अन्य पर काम चल रहा है।
अपने शानदार फीचर्स के चलते इस ऐप ने कई यूज़र्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। पिछले कुछ समय में जो फीचर्स व्हाट्सऐप पर ऐड हुए हैं उनमें मीडिया एल्बम, पिन चैट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिन्होंने यूज़र्स का काम काफी आसान किया है।


Click it and Unblock the Notifications








