Whatsapp पर आने वाले हैं धमाकेदार फीचर्स, यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले
वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। वॉट्सऐप की ऑनर कंपनी फेसबुक अपने चैटिंग ऐप पर नए फीचर्स ला रहा है। वॉट्सएप बिजनेस ऐप और पेमेंट सर्विस लाने के बाद व्हाट्सअप अब यूजर्स के लिए एक और अपडेट लाने की तैयारी में है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सएप इन दिनों एंड्रायड यूजर्स के लिए नए फीचर्स टेस्ट कर रहा है।
इन नए फीचर में ग्रुप वॉयस कॉलिंग, ग्रुप वीडियो कॉलिंग, फेसबुक मैसेंजर जैसे स्टिकर और चौड़े वॉट्सएप पे सपोर्ट जैसे फीचर शामिल हैं। इन फीचर्स के बाद वॉट्सएप यूजर्स के लिए और भी मजेदार हो जाएगा।

ग्रुप कॉल और वॉयस चैट-
वॉट्सएप कॉलिंग में ग्रुप कॉलिंग न होना अभी तक बड़ी खामी मानी जाती थी लेकिन अब वॉट्सएप जल्द ही ग्रुप कॉलिंग का फीचर लाने वाला है। जिसककी मदद से आप अपने दो या दो से ज्यादा दोस्तों से एक साथ वीडियो चैट कर पाएंगे।
वॉट्सएप स्टीकर-
फेसबुक के मैसेंजर ऐप के सबसे अच्छे फीचरों में एक उसका स्टीकर है। मैसेंजर के बाद अब वॉट्सएप ने भी अपने यूजर्स को स्टीकर के जरिए चैट करने का ऑप्शन दिया है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में वॉट्सएप अपने नए अपडेट के साथ आपको वॉट्सएप स्टीकर की सुविधा दे सकता है।
ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर-
वॉट्सएप ने विंडोज और एंड्रायड के बीटा वर्जन के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है। वॉट्सएप के इस नए अपडेट में यूजर्स के लिए 'ग्रुप डिस्क्रिप्शन' फीचर्स को जोड़ा गया है। इस फीचर्स की मदद से अब ग्रुप में जुड़ा कोई भी शख्स उस ग्रुप का डिस्क्रिप्शन एड कर सकता है। इस नए फीचर्स के मुताबिक 500 शब्दों में ग्रुप डिस्क्रिप्शन एड किया जा सकता है।

बीटा वर्जन पर आया अपडेट-
वॉट्सएप ने अभी ये अपडेट एंड्रायड और विंडोज के वॉट्सएप बीटा वर्जन के लिए लॉन्च किया है। हालांकि अभी तक ये अपडेट एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS के लिए लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन व्हाट्सप ने बताया कि वो iOS के लिए भी इस अपडेट पर काम कर रहा है और जल्द iOS यूजर्स भी इस फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








