Home
News

व्हाट्सएप लेकर आया है 'Fathers Day' पर एक खास स्टिकर पैक, ऐसे करें डाउनलोड

कल यानि एक दिन बाद फादर्स डे (Fathers Day) है और अगर आप भी फादर्स डे को मनाने के लिए तैयार है तो व्हाट्सएप भी एक नया स्टिकर लेकर आया है। इस मैसेजिंग ऐप ने इस साल का फादर्स डे के लिए एक नया स्टिकर पैक जोड़ा है। जिसकी मदद से आप पितृ दिवस को ऑनलाइन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

व्हाट्सएप लेकर आया है 'Fathers Day' पर एक खास स्टिकर पैक, ऐसे करें डाउनलोड

इस प्रकार इस खास दिन के लिए WhatsApp ने आपके मैसेज फिल्मी टच देने के लिए पैक का नाम 'Papa Mere Papa' दिया है। यदि आप भी कल फादर्स डे के अवसर पर ऐसे स्टिकर्स में रुचि रखते हैं और भेजना चाहते है , तो हमने नीचे पूरे स्टेप्स बताए है इन स्टिकर पैक को डाउनलोड करने के लिए।

व्हाट्सएप 'पापा मेरे पापा' स्टिकर पैक को डाउनलोड कैसे करें

नए व्हाट्सएप स्टिकर अब एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। स्टिकर पैक फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप पर उपलब्ध स्टिकर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको अपने फोन पर WhatsApp ऐप पर जाना हैं।

स्टेप 2: इसके बाद अपने पिता की चैट विंडो को ओपन करें। आप इन स्टिकर्स को ग्रुप में भी भेज सकते हैं और जिन्हें आप पिता समान मानते है उन्हें भी भेज सकते है।

स्टेप 3: अब, स्टिकर ऑप्शन पर टैप करें जो कि टाइप बार के बगल में देखने को मिल जाएगा।

स्टेप 4: यह वह जगह है जहां आपको चुनने के लिए GIF और स्टिकर ऑप्शन मिलेंगे। आपको वहां मौजूद '+' आइकन पर टैप करना होगा।

स्टेप 5: इसके बाद ऐसा एक बार हो जाने के बाद, आपको उपलब्ध सभी व्हाट्सएप स्टिकर पैक मिल जाएंगे। नए फादर्स डे स्पेशल पैक को टॉप स्थान पर रखा गया है। उन्हें प्राप्त करने के लिए बस डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 6: इसके बाद सारे 'Papa Mere Papa' पैक डाउनलोड हो जाएँगे जिन्हें आप WhatsApp पर भेज सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tomorrow is Father's Day and if you are also ready to celebrate Father's Day then WhatsApp has also brought a new sticker pack.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X